3 कारण क्यों WWE Bad Blood में CM Punk ने Drew McIntyre के खिलाफ Hell in a Cell में जीत हासिल की

WWE
WWE Bad Blood में सीएम पंक ने क्यों जीत हासिल की? (Photo: X/ @SKWrestling_)

Reasons Why CM Punk Beat Drew McIntyre Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक (CM Punk) के बीच खतरनाक Hell in a Cell मैच देखने को मिला। दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। फैंस ने भी पंक और ड्रू का खास अंदाज में समर्थन किया। द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने अंत में जीत हासिल की। पंक ने ड्रू के साथ चल रही लंबी राइवलरी में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, इस बार हुए मुकाबले का अंत देखकर किसी ने नहीं सोचा था कि सीएम जीत हासिल कर लेंगे। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी को हैरान कर दिया। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों पंक को Bad Blood में मैकइंटायर के खिलाफ शानदार जीत मिली।

Ad

#3 WWE में सीएम पंक को अपनी पहली फ्यूड जीतने की सख्त जरूरत थी

Ad

सीएम पंक ने पिछले साल Survivor Series: WarGames में WWE में वापसी की थी। उन्होंने साल 2024 के मेंस Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया। इसके बाद उनकी राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ शुरू हुई। पंक ने 10 साल बाद WWE में वापसी की थी। इस वजह से ड्रू के साथ फ्यूड उनके और कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण थी।

ये एक मजबूत कारण है कि WWE ने मैकइंटायर को हराने के लिए पंक जैसे मेगा बेबीफेस को बुक किया। ये जीत ना केवल पंक को बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित करेगी बल्कि उन्हें Raw में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास भी देगी।

#2 गुंथर और सैथ रॉलिंस के साथ संभावित राइवलरी के लिए WWE Bad Blood में सीएम पंक को जीत जरूरी थी

Ad

Bash in Berlin में हुए स्ट्रैप मैच में सीएम पंक ने ड्रू मैकइंटायर को हराया था। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए गुंथर का सामना करने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। Bad Blood 2024 में जीत हासिल कर अब पंक ने मजबूत दावा पेश किया है। वो आराम से गुंथर को चैलेंज कर सकते हैं।

अगर WWE को लगता है कि पंक अभी भी गुंथर को चुनौती देने के लिए सक्षम नहीं हैं तो सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी भी इंतजार में है। जब से पंक ने वापसी की है उनका रॉलिंस के साथ कई बार टकराव हुआ है। Bad Blood में जीत के बाद सीएम अब किसी का भी सामना करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

#1 WWE Raw का बड़ा चेहरा बनने के लिए

Ad

WWE Raw अगले साल से नेटफ्लिक्स का हिस्सा बन जाएगा। कंपनी का ये बहुत बड़ा कदम है और इसके पॉजिटिव होने की उम्मीद है। इस कदम से पहले Raw के पास एक फेस होना चाहिए। Bad Blood में जीत के साथ ऐसा लगता है कि पंक नेटफ्लिक्स की ओर बढ़ते हुए ब्रांड का चेहरा होंगे।

Bad Blood में जीत पंक के टैलेंट को बयां करता है। फैंस का तगड़ा रिएक्शन उन्हें ब्रांड का सबसे बड़ा फेस बनाने के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाता है। ये एक मुख्य कारण हो सकता है कि Bad Blood में सीएम पंक ने स्कॉटिश वॉरियर को हराया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications