3 कारण क्यों Jey Uso और Roman Reigns ने WWE Crown Jewel 2024 से पहले साथ आने का फैसला लिया

WWE में कई बार बड़े मकसद के लिए छोटी लड़ाइयां भूलनी पड़ती हैं (Photo: WWE.com)
WWE में कई बार बड़े मकसद के लिए छोटी लड़ाइयां भूलनी पड़ती हैं (Photo: WWE.com)

Reasons Jey Uso and Roman Reigns came together: रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो (Jimmy Uso) हालिया WWE SmackDown एपिसोड में रिंग में आए थे। जिमी ने अपने कजिन को बताया कि आखिरकार किस वजह से उन्होंने अपने भाई के साथ नाराजगी को खत्म कर लिया, और वह अब साथ हैं। इसी दौरान जे उसो का थीम सॉन्ग बज उठा और उन्होंने आकर रोमन के सामने एक प्रोमो कट किया। इसके बाद असली ट्राइबल चीफ ने पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन के कैचफ्रेज यीट का इस्तेमाल किया और वह साथ आ गए। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों जे उसो और रोमन रेंस ने Crown Jewel 2024 से पहले साथ आने का फैसला लिया।

Ad

#3 एक मकसद के लिए काम करने के कारण जे उसो और रोमन रेंस WWE SmackDown में साथ आ गए

Ad

रोमन रेंस और जे उसो ने हालिया SmackDown एपिसोड में जब साथ आने का इशारा किया तो वह शो Crown Jewel 2024 से पहले WWE का आखिरी टीवी शो था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो साथ आकर सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से मुकाबला करेंगे। जे ने जब SmackDown में अपना प्रोमो कट किया तो उन्होंने जिक्र किया था कि वह सिर्फ इसलिए साथ आ रहे हैं क्योंकि स्ट्रीट चैंपियन ने परिवार को नुकसान पहुंचाया है। रोमन और जे का मकसद एक ही है और इसके चलते ही वह दोनों अपनी नाराजगी भुलाकर साथ आ गए हैं।

#2 WWE में रोमन रेंस के हाथों धोखा पाकर जे उसो और भी आगे पुश किए जा सके

Ad

जे उसो ने जब पिछले साल ब्लडलाइन को छोड़ा था तो उन्हें लोग महज एक टैग टीम रेसलर के तौर पर जानते थे। जे को जब सिंगल्स रेसलर के तौर पर मौका मिला तो रोमन के साथ उनकी स्टोरीलाइन के चलते फैंस उनके साथ हो गए थे। पूर्व टैग टीम चैंपियन ने भी अपने काम में सुधार किया और उसका नतीजा यह हुआ कि वह Backlash France में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप तक के लिए एक मैच लड़ चुके हैं। अब जब वह रोमन रेंस के साथ आ गए हैं तो उन्हें फैंस से और भी प्यार मिल रहा है। ऐसे में अगर इस बार रोमन उन्हें धोखा देंगे तो उससे फैंस का प्रेम उनके लिए बढ़ जाएगा जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।

#1 जे उसो और रोमन रेंस साथ आए हैं क्योंकि WWE में जिमी उसो के सिंगल्स रेसलर के तौर पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था

जिमी उसो ने 12 अप्रैल 2024 को हुए SmackDown के बाद सीधे Bad Blood 2024 में वापसी की थी। उसके बाद से वह ऐसा खास प्रभाव या प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं जिससे फैंस को ब्लडलाइन की स्टोरी में एंटरटेनमेंट प्राप्त हो। यह कंपनी की सबसे बड़ी स्टोरी है और उसको बचाना WWE के लिए बेहद जरूरी था। ऐसे में उनके पास सिर्फ यही एक रास्ता था कि वह किसी ऐसे रेसलर को वापस बुलाएं जिसने ग्रुप से अलग होने के बाद भी धमाल किया है। रोमन रेंस का अपना प्रभाव है लेकिन जब उसमें एक और बढ़िया सुपरस्टार का टैलेंट जुड़ जाएगा तो फिर मजा बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications