3 कारण क्यों WWE SummerSlam में Logan Paul की बादशाहत LA Knight को खत्म करनी चाहिए

WWE सुपरस्टार एलए नाइट को अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाना चाहिए (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार एलए नाइट को अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाना चाहिए (Photos: WWE.com)

Reasons why LA Knight Should Dethrone Logan Paul: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2024) अब महज कुछ ही समय दूर है। 3 अगस्त 2024 (भारत में प्रसारण 4 अगस्त 2024) को क्लीवलैंड, ओहायो के क्लीवलैंड ब्राउंस स्टेडियम में होने वाले इस इवेंट के लिए अबतक पांच चैंपियनशिप मैच घोषित हैं।

Ad

इनमें से यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए एलए नाइट और लोगन पॉल वाला मैच हालिया SmackDown एपिसोड में कन्फर्म हुआ था। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन कारण बताने वाले हैं जिनके आधार पर WWE SummerSlam 2024 में लोगन पॉल को हराकर एलए नाइट को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाना चाहिए।

#3 एलए नाइट WWE फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं

Ad

एलए नाइट को WWE फैंस बेहद पसंद करते हैं। यह स्थिति NXT में भी ऐसी ही थी और अगर उनके मेन रोस्टर में आने पर मैक्सिमम मेल मॉडल्स वाले समय को हटा दें तो यह बात आज भी सच है। उन्हें फैंस सबसे ज्यादा चीयर करते हैं।

ऐसे में ट्रिपल एच ऐसे रेसलर को हारने तो नहीं देना चाहेंगे जो फैंस के बीच में खासा लोकप्रिय हो। यह एक ऐसा कारण है जिसके आधार पर ही एलए नाइट को अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाना चाहिए। नाइट को काफी समय से अपने मौके ही तलाश है और अब उन्हें उनका पुश देना चाहिए।

#2 लोगन पॉल WWE में पार्ट टाइम नजर आते हैं और बेहद कम बार टाइटल डिफेंड करते हैं

Ad

लोगन पॉल ने 4 नवंबर 2023 को हुए Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट के दौरान रे मिस्टीरियो को हराकर यह चैंपियनशिप जीती थी। लोगन ने तबसे महज दो बार ही इस टाइटल को डिफेंड किया है और कुल छह मैच लड़े हैं। वह पार्ट टाइम टीवी पर नजर आते हैं, और किसी दूसरी चैंपियनशिप को पाने का प्रयास कर रहे होते हैं।

ऐसे में WWE फैंस उनसे परेशान चुके हैं। हमें यही स्थिति ब्रॉक लैसनर के पार्ट टाइम वाले शेड्यूल में देखने को मिली थी और कंपनी ने इसको रोमन रेंस के साथ भी दोहराया था। अगर कंपनी इसी इतिहास को दोहराती है तो उससे उसको नुकसान होगा और वह ऐसा तो नहीं चाहेगी। नाइट को चैंपियन बनाकर कंपनी अपनी परेशानी दूर कर सकती है।

#1 एलए नाइट ने WWE के मेन रोस्टर में कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती है

Ad

14 फरवरी 2021 को कंपनी के साथ साइन करने वाले एलए नाइट ने अपने तीन साल से ज्यादा के सफर में सिर्फ NXT में मिलियन डॉलर चैंपियनशिप जीती है। वह इसके अलावा मेन रोस्टर में कोई भी चैंपियनशिप जीतने में सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें चैंपियन बनने का एक मौका मिलना बेहद जरूरी है।

एलए नाइट वैसे तो 2003 से रेसलिंग कर रहे हैं और उन्होंने WWE के अलावा बाकी जगहों पर चैंपियनशिप को अपने नाम किया हुआ है। अगर उनके काम, नाम और फैंस के रिस्पॉन्स को देखा जाए तो उन्हें SummerSlam 2024 में लोगन पॉल को हराकर अगला यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन जाना चाहिए।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications