3 कारण क्यों WWE Bad Blood में Roman Reigns-Cody Rhodes को टैग टीम मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है

WWE
क्या WWE Bad Blood में कोडी रोड्स-रोमन रेंस की होगी हार? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns-Cody Rhodes Can Lose Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 5 अक्टूबर को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा। कंपनी अभी तक कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर चुकी है। सबसे बड़ा मुकाबला रोमन रेंस (Roman Reigns) का होगा। वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। एक बात तय है कि मैच में बहुत बवाल मचेगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Bad Blood में द अमेरिकन नाईटमेयर और असली ट्राइबल चीफ को हार का सामना करना पड़ सकता है।

Ad

#3 WWE Bad Blood में केमिस्ट्री में गड़बड़ी के कारण रोमन रेंस और कोडी रोड्स को मिल सकती है हार

Ad

पांच महीने पहले रोमन रेंस और कोडी रोड्स एक-दूसरे के दुश्मन थे। WrestleMania XL में कोडी ने ही रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी दोनों साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।

दोनों साथ में काम तो करने के लिए तैयार हैं लेकिन मनमुटाव अभी भी है। रोमन ने कह दिया है कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दोबारा हासिल करेंगे। ये ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से Bad Blood में दोनों की केमिस्ट्री में गड़बड़ी देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो इसका फायदा जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को मिल जाएगा और वो जीत हासिल कर लेंगे।

#2 क्या WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के ऊपर नंबर्स गेम होगा हावी?

Ad

Bad Blood 2024 में होने वाले टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू सीना तानकर रोमन रेंस और कोडी रोड्स के सामने खड़े होंगे। इसका कारण है कि दोनों स्टार्स के पास बैकअप के रूप में टामा टोंगा और टांगा लोआ होंगे।

टोंगा और लोआ की दखलअंदाजी मुकाबले में देखने को मिल सकती है। नंबर्स गेम कोडी और रोमन के ऊपर हावी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर रेंस और रोड्स को हार का सामना करना पड़ सकता है।

#1 क्या WWE Bad Blood में दिखेगी धोखेबाजी?

Ad

WWE में किसी सुपरस्टार द्वारा अपने ही पार्टनर को धोखा देने की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है। Bad Blood में भी कुछ ऐसा देखने को मिल सकता है। रोमन की अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप दोबारा हासिल करने की बात पर कोडी थोड़ा गुस्से में दिखे थे। इस वजह से वो टैग टीम मैच में रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं।

रोमन भी WrestleMania XL में मिली करारी हार को इतनी जल्दी नहीं भूले होंगे। वो भी सभी को चौंकाकर कोडी रोड्स को धोखा सकते हैं। अगर इस तरह की चीजें हुईं तो फिर नुकसान कोडी और रेंस को ही होगा। दोनों को हार का सामना करना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications