3 कारण क्यों रोमन रेंस इस हफ्ते WWE SmackDown में होने वाले ब्लडलाइन के चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकते हैं

wwe
WWE SmackDown में इस हफ्ते होगा बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Interference Championship Match: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को मजा आएगा। ब्लडलाइन के सदस्य जेकब फाटू और टामा टोंगा अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में बवाल होने के पूरे चांस लग रहे हैं।

Ad

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से चल रही है। वो कुछ धमाका कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों पर चर्चा करेंगे कि क्यों SmackDown में होने वाले टाइटल मैच में रोमन दखल दे सकते हैं।

#3 WWE SmackDown में हुई पिटाई का बदला ले सकते हैं रोमन रेंस

Ad

SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड रोमन रेंस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। शुरूआत में उन्होंने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को धराशाई किया लेकिन जेकब फाटू ने वापसी कर सब बिगाड़ दिया। फाटू ने उनके ऊपर ऐसा अटैक किया कि वो दोबारा खड़े नहीं पाए।

SummerSlam में वापसी के बाद से पहली बार रोमन बेबस नज़र आए। खैर अब रेंस भी बदले के मूड में होंगे। ऐसे में वो इस हफ्ते होने वाले WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में आकर ब्लडलाइन की हालत खराब कर सकते हैं। इससे कहींं ना कहीं राइवलरी भी आगे बढ़ेगी।

#2 WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच हराकर बड़ा झटका देने के लिए

Ad

जेकब फाटू ने पिछले हफ्ते रोमन रेंस के ऊपर अटैक किया था। उनकी वजह से ही सोलो सिकोआ ने अपना दम दिखाया। मौके का फायदा टामा टोंगा ने भी उठाया। सोचिए अगर रोमन की वजह से फाटू और टोंगा अपने टाइटल हार गए तो क्या होगा।

इन दोनों को तो दुख होगा ही लेकिन सोलो सिकोआ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। रोमन मुकाबले में दखलअंदाजी कर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की मदद कर सकते हैं। रेंस इसके जरिए संदेश दे सकते हैं कि वो अकेले ही नई ब्लडलाइन को टक्कर देने में सक्षम हैं।

#1 क्या जेकब फाटू को चुनौती देंगे WWE सुपरस्टार रोमन रेंस?

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते जेकब फाटू ने जिस तरह रोमन रेंस के ऊपर हमला किया उससे एक बड़ी चीज सामने निकल कर आ रही है। फैंस को बहुत जल्द दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस राइवलरी के बीज कंपनी द्वारा लगभग बो दिए गए हैं।

इस हफ्ते फाटू और टामा टोंगा ने WWE टैग टीम चैंपियनशिप रिटेन कर ली तो उसके बाद रोमन रेंस एंट्री कर सकते हैं। वो जेकब को सिंगल्स मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। आगामी किसी बड़े शो में दोनों के बीच फिर टक्कर हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications