3 कारण क्यों WWE Crown Jewel 2024 में Roman Reigns को मैच लड़ना चाहिए 

WWE
क्या WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Should Compete Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। कंपनी इस शो की तैयारी में जुट गई है। आप सभी जानते हैं कि Crown Jewel में WWE द्वारा हमेशा बड़े मैचों का आयोजन किया जाता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। उनका इस इवेंट में मैच होगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों Crown Jewel में असली ट्राइबल चीफ को मैच लड़ना चाहिए।

Ad

#3 क्या WWE Crown Jewel में ओरिजिनल ब्लडलाइन का रीयूनियन होगा?

Ad

WWE Bad Blood में जिमी उसो और रोमन रेंस का रीयूनियन देखने को मिला। इसके अलावा द रॉक ने भी वापसी की। यहां से Survivor Series: WarGames 2024 में डबल-केज स्ट्रक्चर के साथ ब्लडलाइन सिविल वॉर की संभावनाएं अब बढ़ गई हैं।

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो के बहुत जल्द रोमन और जिमी के साथ रीयूनियन के संकेत मिल गए हैं। Crown Jewel में किसी मुकाबले का हिस्सा अगर रोमन होंगे तो फिर वहां पर ये काम हो सकता है। बड़े इवेंट में ओरिजिनल ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिलेगा तो कंपनी को भी फायदा हो सकता है।

#2 WWE रिंग में लंबे समय से रोमन रेंस ने सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है

Ad

हाल ही में हुए WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस का मैच भी हुआ था। रेंस ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर टैग टीम मैच लड़ा। आपको बता दें WrestleMania 40 में रोमन अंतिम बार सिंगल्स मैच का हिस्सा थे।

Crown Jewel 2024 में उन्हें सिंगल्स मैच लड़ना चाहिए। फैंस रोमन को ऐसे ही मैचों में ज्यादा पसंद करते हैं। बड़ी बात ये है कि सिंगल्स मुकाबले से रेंस को Survivor Series के लिए भी शानदार मोमेंटम मिल जाएगा।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस को फैंस के लिए मैच लड़ना चाहिए

Ad

सऊदी अरब के फैंस रोमन रेंस को बहुत पसंद करते हैं। जब भी वहां पर रेंस का मैच हुआ तब क्राउड ने उनका जोरदार अंदाज में समर्थन किया है। WrestleMania 40 में इस साल टाइटल गंवाने के बाद रोमन ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी की थी।

ब्रेक में जाने की वजह से मई में हुए King and Queen of the Ring 2024 का हिस्सा रोमन रेंस नहीं थे। इस लिहाज से देखा जाए तो Crown Jewel 2024 में उनका मैच लड़ना बनता है। वो एक्शन में दिखेंगे तो फिर फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications