3 कारण क्यों WWE SmackDown में रीयूनियन के बावजूद Roman Reigns को Sami Zayn पर भरोसा नहीं करना चाहिए

WWE
क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को फ्यूचर में मिलेगा धोखा? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Should Not Trust Sami Zayn: WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ। सैमी ज़ेन अब रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ के साथ आ गए हैं। शुरूआत में इन सभी के बीच तनाव देखने को मिला लेकिन अंत में सब ठीक हो गया। रोमन, सैमी और उसोज़ ने मिलकर नई ब्लडलाइन को धराशाई किया। Survivor Series 2024 में अब नई और असली ब्लडलाइन के बीच वॉरगेम्स मैच देखने को मिलेगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ब्लू ब्रांड में रीयूनियन के बावजूद रोमन को सैमी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

Ad

#3 WWE Raw में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन के बीच हुई बातचीत अभी भी मिस्ट्री है

Ad

रोमन रेंस को सैमी ज़ेन पर भरोसा ना करने की एक वजह हाल ही में हुई मिस्ट्री बातचीत है। Raw के एपिसोड में सैमी और सोलो सिकोआ पार्किंग लॉट में बात करते हुए नज़र आए थे। दोनों के बीच क्या बात हुई ये एक रहस्य है। जिमी उसो ने ये चीज जे उसो को दिखाई थी। दोनों काफी हैरान थे।

सैमी और सोलो के बीच बातचीत काफी संदेह पैदा करती हैं। सैमी का एक्शन सोलो द्वारा रचित एक साजिश का हिस्सा हो सकती है। शायद सैमी के असली ब्लडलाइन को ज्वाइन करने का कारण ये हो सकता है कि वो फ्यूचर में रोमन को धोखा दें। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए रोमन को सैमी के ऊपर भरोसा नहीं करना चाहिए।

#2 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने सैमी ज़ेन को 'डॉग' कहा

Ad

SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने सैमी ज़ेन को अपना 'डॉग' कहकर इंट्रोड्यूस किया। हालांकि, बाद में सिकोआ के खिलाफ सैमी चले गए, जिससे संदेह पैदा हो गया है। ये संभव है कि ज़ेन के धोखे के बावजूद सोलो के शब्दों ने दोनों के बीच रीयूनियन का संकेत दिया हो।

ये भी संभव है कि सैमी ने रोमन रेंस का भरोसा हासिल करने के लिए उनके साथ जुड़ने का फैसला लिया हो। डबल एजेंट के रूप में वो काम कर सकते हैं। सोलो द्वारा सैमी को 'डॉग' कहे जाने से उनकी असली ब्लडलाइन के प्रति वफादारी पर भी सवाल खड़ा होता है। ये एक बड़ा कारण है कि रोमन रेंस को सैमी से सावधान रहना चाहिए।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने नहीं मांगी माफी

Ad

SmackDown में सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को जे उसो से माफी मांगने के लिए कहा। रेंस ने इस चीज के लिए मना कर दिया। ध्यान देने वाली बात है कि रेंस ने भी सैमी से पुराने कामों के लिए माफी नहीं मांगी है।

बदले की इस भावना के साथ फ्यूचर में सैमी ज़ेन द्वारा रोमन रेंस को धोखा मिल सकता है। सैमी ने असली ब्लडलाइन के साथ आने का फैसला किया है लेकिन उन्हें लेकर अभी भी कुछ सवाल है। रेंस को इन चीजों पर विचार कर उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications