3 कारण क्यों WWE ने SummerSlam 2024 में सीएम पंक vs ड्रू मैकइंटायर मैच में सैथ रॉलिंस को गेस्ट रेफरी बनाया

WWE
WWE SummerSlam 2024 में होगा धमाकेदार मैच (Photo: WWE.com)

Reasons Why WWE Officiating Seth Rollins Guest Referee: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं। सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के बीच भी वन-ऑन-वन मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका में सैथ रॉलिंस रहेंगे।

Ad

रॉलिंस मैच में रेफरी हैं तो फिर बवाल जरूर होगा। मुकाबले में कोई नया मोड़ भी देखने को मिल सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों बात बात करेंगे कि क्यों WWE ने सैथ को गेस्ट रेफरी बनाने का फैसला लिया।

#3 WWE ने सैथ रॉलिंस को SummerSlam का हिस्सा बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया

Ad

Money in the Bank 2024 में हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में सैथ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सवाल उठ गया था कि रॉलिंस इस साल SummerSlam का हिस्सा होंगे या नहीं। प्रीस्ट को रॉलिंस दोबारा चुनौती देने में अब सक्षम नहीं है। प्रीस्ट अपने टाइटल को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

रॉलिंस के पास ना कोई स्टोरी थी और ना ही कोई नया प्रतिद्वंदी। वो अब पंक और ड्रू की राइवलरी में शामिल हो गए हैं। WWE शायद SummerSlam में ट्रिपल थ्रेट मैच के मूड में नहीं है। इस वजह से कंपनी ने सैथ को गेस्ट रेफरी बना दिया। यहां से ये तय हो गया कि रॉलिंस समर की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा होंगे।

#2 सैथ रॉलिंस की वजह से WWE फैंस को विनर जरूर देखने को मिलेगा

youtube-cover
Ad

सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच अभी तक जबरदस्त राइवलरी रही है। दोनों अब SummerSlam में बड़े युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। यहां इस बात की संभावना ज्यादा थी कि ये मुकाबला या तो शुरू ही नहीं होगा या फिर नो डिसक्वालीफिकेशन से खत्म होगा।

सैथ रॉलिंस को गेस्ट रेफरी बनाने के बाद ये चीज क्लियर हो गई है मुकाबला शुरू होगा और इसका विजेता भी मिलेगा। रॉलिंस भी मैच के बीच में कुछ ऐसी चीजें कर सकते हैं जिससे फैंस को हैरानी हो सकती है।

#1 WWE SummerSlam के बाद भी सैथ रॉलिंस की राइवलरी सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के साथ जारी रखने के लिए

Ad

रॉलिंस गेस्ट रेफरी बन गए हैं और उनकी राइवलरी पंक, मैकइंटायर के साथ जारी रहेगी। मैकइंटायर और पंक के बीच कई महीनों से फ्यूड चल रही है। सीएम की वजह से अभी तक ड्रू को काफी नुकसान पहुंचा है।

सैथ अगर राइवलरी में शामिल रहेंगे तो फिर उनका मुकाबला WrestleMania 41 में पंक के साथ हो सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि SummerSlam में क्या होता है, हमें उम्मीद करनी चाहिए कि ये तीन मेगास्टार इसके बाद आने वाले किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में ट्रिपल थ्रेट मैच में टकराएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications