3 कारण क्यों WWE दिग्गज The Rock को Roman Reigns के खिलाफ मैच के बाद रिटायरमेंट ले लेना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज द रॉक को रोमन रेंस के खिलाफ रिटायर होना चाहिए (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज द रॉक को रोमन रेंस के खिलाफ रिटायर होना चाहिए (Photo: WWE.com)

Reasons The Rock Should Retire After Roman Reigns Match: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और हॉलीवुड में भी बेहद सफल रहे हैं। रॉक फिल्मों में ज्यादा ध्यान देते हैं और WWE में उनका योगदान कम रहता है। साफ तौर पर रॉक के करियर में कुछ ही मैच बचे हुए हैं और फैंस उन्हें रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ देखना चाहते हैं। कुछ कारणों से लगता है कि दिग्गज को रेंस के खिलाफ ही रिटायर होना चाहिए। इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों द रॉक को रोमन रेंस के खिलाफ मैच के बाद रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

Ad

3- द रॉक WWE में सिर्फ रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने के लिए वापस आए थे, तो वो ही करियर खत्म करने के लिए सही रहेंगे

youtube-cover
Ad

द रॉक ने 2016 में मैच लड़ा था और इसके बाद से वो एक्शन से पूरी तरह दूर हो गए थे। इस साल की शुरुआत में ग्रेट वन ने वापसी करके रोमन रेंस के खिलाफ मैच के संकेत दिए थे। बाद में प्लान में बदलाव हुआ और इसी वजह से रॉक vs रोमन नहीं हो पाया। हालांकि, रॉक ने WrestleMania में मैच जरूर लड़ा था। वो टैग टीम मैच में रोमन के साथ टीम बनाकर सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के खिलाफ नज़र आए थे।

द रॉक ने रोमन रेंस से लड़ने के लिए वापसी की थी लेकिन यह मैच उस समय नहीं हो पाया। रॉक ने इसी बीच कोडी रोड्स से भी लड़ने की नींव रख दी थी। हालांकि, रॉक को रोड्स के खिलाफ रिटायर नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिस रेसलर से लड़ने के लिए इतने सालों बाद वापसी की थी, उनसे ही भिड़ंत होनी चाहिए। इसी कारण लगता है कि रोमन रेंस के खिलाफ द रॉक को मैच लड़ने के बाद करियर खत्म करना चाहिए।

2- परिवार के सदस्य के खिलाफ WWE करियर का अंत करना द रॉक के लिए सबसे बेस्ट रहेगा

youtube-cover
Ad

द रॉक WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के सबसे शानदार परिवार से आते हैं। वो अनोआ'ई फैमिली का हिस्सा हैं और कई सारे बड़े रेसलर्स यहां से आते हैं। मौजूदा समय में भी रोमन रेंस, उसोज़, सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, नाया जैक्स समेत कुछ अन्य रेसलर्स अनोआ'ई परिवार के हैं।

द रॉक इतिहास के सबसे बड़े स्टार हैं और उनके करियर का अंत जो भी करेगा, उसे बहुत फायदा होगा। फाइनल बॉस जरूर चाहेंगे कि उनके परिवार का कोई सदस्य ही उन्हें रिटायर करे। इसी वजह से रोमन रेंस सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे। रॉक ने रोमन से मैच की इच्छा भी जताई हुई है। यही कारण है कि द रॉक को अपने परिवार के सदस्य रोमन रेंस से लड़ते हुए करियर का अंत कर देना चाहिए। इससे आखिरी मैच हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस के नाम द रॉक को रिटायर करने की उपलब्धि जुड़ जाएगी

youtube-cover
Ad

WWE में किसी भी सुपरस्टार का रिटायर होने काफी बड़ी बात होती है और जो रेसलर उसके करियर का अंत करता है, उसे बहुत ज्यादा फायदा होता है। इसी वजह से द रॉक का रिटायरमेंट मैच जिस भी स्टार के साथ होगा, उसके नाम एक उपलब्धि जुड़ जाएगी। रोमन रेंस ने अपने इतने लंबे रेसलिंग करियर में अब तक किसी को भी रिटायर नहीं किया है।

द रॉक जरूर चाहेंगे कि WWE में उनके सबसे करीबी साथी रोमन रेंस को ही यह मौका मिले। रोमन रेंस अगर द रॉक को रिटायर करते हैं, उनके नाम हमेशा के लिए यह उपलब्धि जुड़ जाएगी। इसी वजह से जब भी रोमन के करियर की सबसे बड़ी चीजों की बात होगी, तो फिर द रॉक के करियर का अंत करना जरूर शामिल होगा। जैसे बैरन कॉर्बिन को कर्ट एंगल और अंडरटेकर को शॉन माइकल्स को रिटायर करने के लिए जाना जाता है, उसी तरह रोमन रेंस को रॉक का करियर खत्म करने के लिए जाना जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications