3 कारण क्यों WWE में Roman Reigns-Solo Sikoa की कहानी में ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस नहीं करनी चाहिए

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa,
WWE में रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप की जरूरत नहीं है (Photo: WWE.com)

Reasons WWE Shouldn't Introduce Tribal Chief Championship: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की कहानी कई महीनों से जारी है। अब इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच Raw के Netflix प्रीमियर पर वन-ऑन-वन मैच बुक कर दिया गया है। ऐसा लग रहा है कि इस मुकाबले के बाद रोमन और सोलो की दुश्मनी जारी रह सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो इस कहानी में ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस कराने का प्लान है। हालांकि, शायद यह सही चीज नहीं रहेगी। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ की कहानी में ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की कहानी में उला फाला पहले से ही मौजूद है

Ad

ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस कराने के पीछे का मकसद इसे जीतने वाला सुपरस्टार ट्राइबल चीफ बन जाएगा। अभी तक उला फाला को होल्ड करने वाले सुपरस्टार को ट्राइबल चीफ माना जाता है। इस वजह से ब्लडलाइन की कहानी में उला फाला का महत्व काफी बढ़ चुका है।

रोमन रेंस कई मौकों पर उला फाला हासिल करने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं। देखा जाए तो उला फाला के रहते हुए ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस करना अजीब रहेगा। संभव यह भी है कि इस टाइटल के आने के बाद उला फाला का WWE में अस्तित्व खत्म किया जा सकता है जो कि बिल्कुल सही चीज नहीं रहेगी।

2- WWE में शायद ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाएगी

Ad

जैसा कि हमने बताया कि ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप को जीतने वाला सुपरस्टार ट्राइबल चीफ बन जाएगा। हालांकि, इस संभावित चैंपियनशिप के साथ बहुत बड़ी दिक्कत है। देखा जाए तो WWE में ट्राइबल चीफ ब्लडलाइन का कोई मेंबर ही बन सकता है।

इसका मतलब यह है कि चुनिंदा सुपरस्टार्स ही ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप पिक्चर का हिस्सा बन पाएंगे। इस वजह से फैंस इस टाइटल की स्टोरीलाइन में शायद ही दिलचस्पी लेंगे। इस स्थिति में ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप शायद लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाएगी और इसका ब्लडलाइन की कहानी पर भी असर पड़ सकता है।

1- WWE में ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप आने की वजह से रोमन रेंस को वर्ल्ड टाइटल पिक्चर से दूर रखा जा सकता है

Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania XL में कोडी रोड्स के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवा दी थी। इसके बाद से ही रोमन को अभी तक वर्ल्ड टाइटल मैच में कम्पीट करने का मौका नहीं मिला है। अगर ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप पिक्चर इंट्रोड्यूस की जाती है तो रेंस इसकी कहानी में फंसकर रह सकते हैं।

इस वजह से रोमन रेंस को शायद वर्ल्ड टाइटल स्टोरीलाइन का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिलेगा। यह बिल्कुल भी सही चीज नहीं रहेगी। इसके बजाए रोमन को सोलो सिकोआ के साथ फिउड खत्म करने के लिए बुक करके उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप पिक्चर का हिस्सा बनाना चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications