3 कारण क्यों WWE को ब्रॉक लैसनर की अभी भी काफी जरूरत है 

WWE, Brock Lesnar,
क्या ब्रॉक लैसनर की WWE में वापसी होगी? (Photo: WWE.com)

Reasons WWE Still Needs Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। ब्रॉक पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) के बाद से ही टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। फिलहाल लैसनर की वापसी को लेकर कोई भी पॉजिटिव खबर सामने नहीं आई है।

Ad

WWE बीस्ट इंकार्नेट की अनुपस्थिति में काफी अच्छा कर रही है। हालांकि, अभी भी इस रेसलिंग कंपनी को दिग्गज की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE को ब्रॉक लैसनर की अभी भी काफी जरूरत है।

3- WWE के पास ब्रॉक लैसनर जैसे मेनस्ट्रीम अट्रैक्शन ज्यादा नहीं हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर ने अपने करियर के दौरान WWE के अलावा UFC में भी नाम कमाया था। देखा जाए तो ब्रॉक दुनिया भर के फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। WWE में मौजूदा समय में बड़े सुपरस्टार्स की कोई कमी नहीं हैं।

हालांकि, इस रेसलिंग कंपनी के पास लैसनर जैसे मेनस्ट्रीम अट्रैक्शन काफी कम है जो कि फैंस को शो देखने के लिए मजबूर कर दें। यही कारण है कि कंपनी को अभी भी ब्रॉक लैसनर की काफी जरूरत है। देखा जाए तो रोमन रेंस भी पिछले कुछ सालों में मेनस्ट्रीम अट्रैक्शन बनकर उभरे हैं और उनके कजिन द रॉक भी दुनिया के कोने-कोने में मशहूर हैं।

2- ब्रॉक लैसनर का नए कैरेक्टर में अभी अधिकतर बड़े WWE सुपरस्टार्स से सामना होना बाकी है

Ad

ब्रॉक लैसनर कुछ साल पहले तक गंभीर कैरेक्टर में नज़र आते थे। इस कैरेक्टर में ब्रॉक काफी कम बात किया करते थे। उनका ध्यान केवल अपने प्रतिद्वंदियों की हालत खराब करने पर होता था। उस वक्त पॉल हेमन बीस्ट के मैनेजर के रूप में उनकी तरफ से बातें रखा करते थे।

हालांकि, ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 में नए कैरेक्टर और नए लुक में वापसी की थी। लैसनर इस नए एंटरटेनिंग कैरेक्टर में रोमन रेंस, कोडी रोड्स, बॉबी लैश्ले जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ फिउड का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, अभी भी कई ऐसे बड़े सुपरस्टार्स हैं जिनका ब्रॉक ने अपने कैरेक्टर में बदलाव करने के बाद से ही अभी तक सामना नहीं किया है।

1- WWE को ब्रॉक लैसनर के लैजेंडरी करियर का सही तरह अंत करने के लिए उनकी जरूरत है

Ad

ब्रॉक लैसनर को WWE में डेब्यू के बाद टॉप स्टार बनने में ज्यादा समय नहीं लगा था। ब्रॉक को इस रेसलिंग कंपनी में अपने करियर के दौरान काफी ज्यादा सफलता मिली। लैसनर WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स को हराने के अलावा 10 बार के वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे।

साथ ही, बीस्ट इस कंपनी में कई यादगार स्टोरीलाइंस का हिस्सा रह चुके हैं। ब्रॉक लैसनर के इस लैजेंडरी करियर का सही तरह अंत भी होना चाहिए। अगर लैसनर वापसी किए बिना ही रिटायरमेंट ले लेते हैं तो यह बहुत भूल होगी। इसके बजाए WWE को लैसनर को वापस लाकर उनके करियर का सही तरह अंत करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications