3 चीजें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE में Roman Reigns का जल्द हील टर्न हो सकता है

पॉल हेमन को देखते रोमन रेंस (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन को देखते रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Signs Roman Reigns Can Turn Heel: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) का काम बेहद शानदार है। यही वजह है कि जब समरस्लैम (SummerSlam 2024) में वापस आए तो एक हील से बेबीफेस बने रोमन को फैंस से जबरदस्त प्यार मिला। अब WrestleMania 41 में वह सैथ रॉलिंस, और सीएम पंक के साथ ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने ऐसे इशारे दिए हैं कि वह फिर से एक हील बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं, जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE में रोमन रेंस का जल्द हील टर्न हो सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में सीएम पंक के मेन इवेंट करने की बात पर रोमन रेंस का अलग रिएक्शन था

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस आखिरी SmackDown एपिसोड में एक समय पर रिंग में थे। उस समय पॉल हेमन ने पंक को बताया कि वह WrestleMania 41 में मेन इवेंट का हिस्सा होंगे। इसके बाद जहां पॉल और पंक भावुक थे, तो वहीं रोमन का कहना था कि सेकेंड सिटी सेंट को उनका शुक्रिया करना चाहिए। यह एक हील अंदाज के दौरान सही लगता है। वैसे रोमन ने पूरे सैगमेंट में पंक का विरोध किया, और ऐसा लग रहा था जैसे वह उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। यह एक हील होने की सबसे बड़ी निशानी होती है।

#2 पॉल हेमन पर शक करते हुए नजर आए थे WWE दिग्गज रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस को Survivor Series WarGames 2024 में सीएम पंक की मदद पॉल हेमन के चलते मिली थी। यह सब इसलिए हो पाया था क्योंकि हेमन ने पंक को एक फेवर देने की बात कही थी। पंक ने SmackDown में हुए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के दौरान बताया था कि यह उनका फेवर नहीं था। इसके बाद रोमन ने पॉल की तरफ बड़ी ही नाराजगी से देखा था। रोमन इस बात से पहले भी हैरान दिखाई दिए हैं कि पंक और हेमन के बीच का रिश्ता पहले से बेहतर हुआ है। इसके चलते वह पॉल पर शक कर सकते हैं, और आखिरकार अपने ही द वाइजमैन के खिलाफ हील टर्न ले सकते हैं।

#1 WWE में बड़े हील की सख्त जरूरत है

youtube-cover

WWE में इस समय कई हील हैं। इनमें जॉन सीना का नाम प्रमुख है। उन्होंने Elimination Chamber 2025 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स पर हमला करके हील टर्न ले लिया था। अब जब जॉन उपलब्ध नहीं हों, तो कंपनी एक ऐसा हील चाहेगी जो जरूरत पड़ने पर नजर आए। रोमन रेंस वह हील बन सकते हैं। वह भले ही Raw और SmackDown के हर एपिसोड में ना नजर आएं, लेकिन उनके आने भर से ही हर पल और सैगमेंट खास बन जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications