3 सुपरस्टार्स जो सस्पेंड होने के कारण WWE WrestleMania का हिस्सा बनने से चूक गए

WWE
इन स्टार्स का टूटा था सपना (Photo: WWE.com)

Stars Who Missed WrestleMania After Suspended: WWE का WrestleMania हर साल आयोजित होने वाला सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इसे लेकर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी उत्साहित रहते हैं। हर किसी का सपना इस इवेंट में परफॉर्म करने का होता है। इतने बड़े शो में कम्पीट करने के लिए सभी को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मेनिया के जरिए कुछ रेसलर्स ने खूब नाम कमाया है। हालांकि, कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें उन्हीं की गलतियों की सजा भुगतनी पड़ी और मेगा इवेंट से बाहर होना पड़ा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो सस्पेंड होने के कारण WrestleMania का हिस्सा बनने से चूक गए।

Ad

#3 टाइटस ओ'नील को WWE WrestleMania से पहले लगा था झटका

Ad

टाइटस ओ'नील लंबे समय से WWE का हिस्सा हैं। पिछले कुछ सालों से वो अब रिंग में कम्पीट नहीं करते हैं। फैंस के बीच उनकी अच्छी छवि है। साल 2016 में टाइटल ने विंस मैकमैहन को नाराज कर दिया था, जिस कारण से उन्हें 60 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं उन्हें इस वजह से WrestleMania 32 से बाहर होना पड़ा था।

दरअसल 8 फरवरी, 2016 को डेनियल ब्रायन ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उनका एक खास सैगमेंट हुआ, जिसमें अन्य रेसलर्स भी मौजूद थे। इसके बाद जब विंस बैकस्टेज जा रहे थे तो टाइटस ने मजाक में उनका हाथ पकड़कर उनसे लेडीज फर्स्ट कह दिया। मैकमैहन इस बात से नाराज हो गए थे। बाद में खबर आई कि टाइटल के इस आचरण के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

#2 WWE WrestleMania 24 का हिस्सा नहीं बने थे जैफ हार्डी

Ad

जैफ हार्डी का WWE में करियर शानदार रहा लेकिन वो विवादों से भी जुड़े रहे। WrestleMania 24 में हार्डी को भी हिस्सा लेना था लेकिन ये नहीं हो पाया। शो से कुछ दिन पहले उन्हें वेलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने के लिए दोषी ठहरा दिया गया था। नतीजा ये निकला कि वो 60 दिन के लिए सस्पेंड हो गए।

मजेदार बात ये है कि उस समय हार्डी के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप थी। सस्पेंड होने के कारण उन्हें टाइटल छोड़कर क्रिस जैरिको को देना पड़ा था। WrestleMania 24 का अगर वो हिस्सा बनते तो फिर और भी नाम कमा सकते थे।

#1 WWE WrestleMania 36 से पहले समोआ जो को मिली थी सजा

Ad

समोआ जो को भी WWE में झटका लग चुका है। उन्होंने कोविड के दौरान कंपनी में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उस समय समोआ की सैथ रॉलिंस, AOP और बडी मर्फी के साथ तगड़ी राइवलरी चल रही थी। WrestleMania 36 का भी वो हिस्सा बनने वाले थे। उन्हें केविन ओवेंस का साथ देना था।

24 फरवरी, 2020 को समोआ को वेलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने के चलते सस्पेंड कर दिया गया। वो 30 दिनों के लिए WWE से बाहर हो गए थे। इस कारण से समोआ WrestleMania 36 का हिस्सा भी नहीं बन पाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications