Stars Jumping AEW to WWE Successful or Disppointed: WWE से कई सारे सुपरस्टार्स पिछले 5 साल में AEW में गए हैं। इसी बीच AEW से भी रेसलर्स का WWE में आने का सिलसिला जारी रहा है। हालांकि, AEW से आया हर एक स्टार WWE में नाम बनाने में सफल नहीं हुआ है। ज्यादातर रेसलर्स अच्छा ही काम कर रहे हैं, वहीं कुछ इस समय संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम AEW से WWE में आए 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो सफल रहे हैं और 2 जिन्होंने निराश किया।3- AEW से WWE में आने पर सफल रहे: कोडी रोड्स टॉप बेबीफेस बन गए हैं View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने AEW की शुरुआत में अहम किरदार निभाया था और वो वहां के EVP भी थे। हालांकि, AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो 2022 में WWE में आ गए। उन्होंने यहां आकर काफी बवाल मचाया और वो टॉप बेबीफेस बन गए।उन्होंने रोमन रेंस समेत कई दिग्गजों के साथ काम करके प्रभावित किया। वो लगातार दो साल से WrestleMania मेन इवेंट कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता तब हासिल की, जब उन्होंने रोमन रेंस के ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन का अंत किया।2- AEW से WWE में आने पर निराश किया: शॉन स्पीयर्स का रन उतना बेहतरीन नहीं रहा View this post on Instagram Instagram Postशॉन स्पीयर्स ने AEW में उतना अच्छा काम नहीं किया और वो फैंस का दिल नहीं जीत पाए। AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद स्पीयर्स ने 2024 में WWE में वापसी की। वो NXT ब्रांड में काम कर रहे हैं। फैंस को लगा था कि वो अपने नए गिमिक और नेम चेंज के बाद प्रभावित करेंगे।अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है, जो एकदम खराब चीज़ है। स्पीयर्स को रेसलिंग का काफी अनुभव है और वो लंबे समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह से संघर्ष करते हुए देखना हैरान करने वाली चीज़ है।2- AEW से WWE में आने पर सफल रहे: जेड कार्गिल ने प्रभावित किया है View this post on Instagram Instagram Postजेड कार्गिल ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत AEW से की थी। वो अपने जबरदस्त फिजिक के कारण चर्चा का विषय बनीं और वो लंबे समय तक अनडिफिटेड भी रहीं। बाद में AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर उन्होंने 2023 में WWE में कदम रखा।जेड कार्गिल ने यहां आकर Royal Rumble में बेहतरीन डेब्यू किया। इसके बाद से वो लगातार चर्चा का विषय रही हैं। उन्हें WrestleMania में पहले मैच में बड़ी जीत मिली। वो दो बार की विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बन चुकी हैं।1- AEW से WWE में आने पर निराश किया: लेक्सिस किंग NXT में कुछ खास नहीं कर रहे View this post on Instagram Instagram Postलेक्सिस किंग असल में WWE दिग्गज ब्रायन पिलमैन के बेटे हैं। जब वो AEW से 2023 में WWE में आए थे, तो उन्हें लेकर काफी हाइप थी। उन्होंने बेहतरीन काम किया और वो काफी समय तक फोकस में भी रहे। हालांकि, इसी बीच वो फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए।यही उनकी सफलता का बड़ा कारण बना। वो NXT में काम कर रहे हैं और एक लोअर मिड कार्ड स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। लेक्सिस के पास काफी टैलेंट है और अनोखा कैरेक्टर भी है। उम्मीद है कि वो प्रदर्शन में सुधार करेंगे।1- AEW से WWE में आने पर सफल रहे: सीएम पंक काफी बवाल मचा रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने AEW द्वारा रेसलिंग जगत में दोबारा वापसी की थी लेकिन फिर कुछ विवादों में आने के बाद उन्हें निकाल दिया गया। इसके बाद पंक ने 2023 में WWE में वापसी की और यह फैंस के बीच चर्चा का विषय रहा। बेस्ट इन द वर्ल्ड के लिए यह फैसला सही रहा। अभी तक उनका रन काफी तगड़ा रहा है।उन्होंने WWE को हर तरह से फायदा कराया है। उनका Royal Rumble में प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। इसके अलावा SummerSlam और Bash in Berlin में भी उन्होंने प्रभावित किया। सबसे अच्छी चीज़ यह रही कि पंक ने चोटिल होने के बावजूद Raw को अपने कंधों पर संभाला।