Superstars Age Under 25 Making Big Name: WWE के साथ काम करने वाले रेसलर्स में एक अलग ही जोश और जुनून आ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े से बड़ा नाम भी पहले NXT का हिस्सा बनकर अपने स्किल्स को बेहतर करता है। रिकी सेंट्स (Ricky Saints) ने कुछ समय पहले WWE जॉइन की और वह आखिरी NXT एपिसोड में शॉन स्पीयर्स (Shawn Spears) को हराकर नए नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन बन गए थे। एक तरफ जहां रिकी और शॉन दोनों ही 25 साल से ज्यादा उम्र के हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो इस उम्र से पहले ही कंपनी में धमाल कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो 25 साल से कम उम्र के हैं लेकिन WWE में धमाल कर रहे हैं।#3 WWE सुपरस्टार रॉक्सेन परेज़ 23 साल की हैं View this post on Instagram Instagram Postरॉक्सेन परेज़ एक ऐसी WWE सुपरस्टार हैं, जिनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वह मात्र 23 साल की हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में ही वह दो बार NXT विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने एक बार कोरा जेड के साथ मिलकर NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती हुई है। 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच में रॉक्सेन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वह एक घंटे, सात मिनट तक रंबल मैच में मौजूद थीं। उन्हें मुकाबला जीतने वाली शार्लेट फ्लेयर ने एलिमिनेट किया था। इसके साथ ही वह इस साल के विमेंस Elimination Chamber मैच का हिस्सा थीं। उन्होंने हारने के बावजूद बेहद अच्छा प्रदर्शन किया और फैंस को उनका काम पसंद आ रहा है। #2 WWE स्टार जे'वॉन एवंस सिर्फ 20 साल के हैं View this post on Instagram Instagram Postजे'वॉन एवंस महज 20 साल के हैं। इस उम्र में वह दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। वहीं वह WWE के बड़े से बड़े रेसलर से मुकाबला करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। यही वजह है कि वह ईथन पेज और ट्रिक विलियम्स तथा NXT चैंपियन ओबा फेमी के साथ भी स्टोरी करते समय घबराए हुए नहीं नजर आते हैं। जे'वॉन के हाई फ्लाइंग मूव्स और उनका फोकस ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। इसके चलते ही वह किसी भी रेसलर से स्टोरी करने से पहले सोचते नहीं हैं। इस समय तक WWE में उनके नाम कोई भी चैंपियनशिप नहीं है।#1 24-वर्षीय कोरा जेड को WWE फैंस बेहद पसंद करते हैं View this post on Instagram Instagram Postकोरा जेड को अगर WWE NXT की डेयरडेविल विमेंस रेसलर कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। रॉक्सेन परेज़ की दोस्त ने चोट के बावजूद हमेशा ही अच्छा परफॉर्म किया है। WWE NXT में उन्होंने सिर्फ परेज़ के साथ एक बार NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। वह हाल में चोटिल हो गई थीं, लेकिन स्थिति कोई खास गंभीर ना होने के चलते वह दोबारा से वापस आ गई थीं। फैंस ने उन्हें 1 अप्रैल 2025 को हुए NXT एपिसोड में बैकस्टेज देखा था। अब देखना होगा कि क्या वह अपना पहला सिंगल्स टाइटल इस साल जीत पाएंगी या नहीं।