3 बड़े सुपरस्टार्स जो 2025 में WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत सकते हैं

WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मौका मिल सकता है (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मौका मिल सकता है (Photos: WWE.com)

WWE Superstars who could get world title run in 2025: WWE में हमेशा ही उन रेसलर्स को मौके मिलते हैं, जो या तो खुद को उसके काबिल साबित करते हैं, या फिर कहानियां उनके पक्ष में होती हैं। इस साल हमने दो बडे़ रेसलर्स को वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखा है। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) रेसलमेनिया (WrestleMania XL) में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने। वहीं गुंथर SummerSlam 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे।

Ad

ऐसे में कई रेसलर्स हैं, जो अपने काम के चलते अगले साल चैंपियन बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने इस साल बहुत अच्छा काम किया है और जो 2025 में WWE में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

#3 Finn Balor WWE के दिग्गज रेसलर्स में शामिल हैं

Ad

फिन बैलर का काम हमेशा ही अच्छा होता है। वह चाहें सिंगल्स रेसलर के तौर पर 2016 में काम कर रहे हों, या फिर हाल में द जजमेंट डे के मेंबर के रूप में, उन्होंने कभी निराश नहीं किया है। फिन एक लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं।

ऐसे में जरूरी है कि वह इसके लिए मौके प्राप्त करें और 2025 वह साल हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को धोखा देने के बाद उनका किरदार बहुत अच्छा हो गया है। फैंस 2016 में एक बेबीफेस के तौर पर भी उन्हें पसंद करते थे और एक हील के तौर पर भी बात वही है।

#2 शेमस को WWE में रेसलिंग का जादूगर कहा जा सकता है

youtube-cover
Ad

शेमस जब आठ महीनों की चोट के चलते रिंग से दूरी के बाद 15 अप्रैल 2024 वाले Raw में वापस आए थे, तो उस समय फैंस ने उनके मोटे पेट का मजाक बनाया था। अब कुछ महीनों के बाद वह मोटा पेट गायब है लेकिन उनका जबरदस्त परफॉर्मेंस आज भी कायम है।

शेमस भी काफी समय से रेसलिंग रिंग में अपने जादू से फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। वह पहले अपने साथियों बुच (पीट डन) और रिज हॉलैंड के साथ काम द ब्रॉलिंग ब्रूट्स नाम के ग्रुप में काम कर रहे थे। अब जब वह एक सिंगल्स रेसलर हैं, तो उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मौका मिलना चाहिए। अगले साल उनकी किस्मत बदल सकती है।

#1 रैंडी ऑर्टन शायद 2025 तक WWE में 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन जाएं

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन ने 2002 से कंपनी के साथ काम किया है और वह अबतक 14 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। वह आने वाले Bash in Berlin 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को उनकी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। इस मैच में उनके जीतने की संभावना कम है लेकिन 2025 तक ऐसा हो सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह गुंथर का पहला टाइटल डिफेंस है। वह सबसे लंबे समय तक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे हैं। ऐसे में WWE उन्हें इतनी जल्दी तो हारने नहीं देगी। रैंडी भी जब जीतेंगे, तो वह टाइटल को लंबे समय तक अपने नाम रखेंगे। यह दोनों ही चीज़ें 2025 में होती ठीक लगती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications