3 WWE सुपरस्टार्स जो 2025 में Roman Reigns को सिंगल्स मैच में पिन करने का कारनामा कर सकते हैं 

WWE, Roman Reigns, CM Punk, Drew Mcintyre, Solo Sikoa,
WWE में 2025 में रोमन रेंस की सीएम पंक से भिड़ंत हो सकती है (Photo: WWE.com)

Superstars Can Pin Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लंबे ब्रेक के बाद SummerSlam 2024 के जरिए WWE टीवी पर वापसी की थी। इसके बाद ऐसा लगा था कि रोमन किसी सुपरस्टार के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ेंगे। हालांकि, रेंस रिटर्न के बाद केवल मल्टी-मैन मैच लड़ते हुए दिखाई दिए हैं। ऐसा लग रहा है कि असली ट्राइबल चीफ 2025 में कई सिंगल्स मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें, कोडी रोड्स एकमात्र सुपरस्टार हैं जो रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ बनने के बाद उन्हें सिंगल्स मैच में पिन कर पाए हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो 2025 में रोमन रेंस को सिंगल्स मैच में पिन करने का कारनामा कर सकते हैं।

Ad

3- क्या सोलो सिकोआ WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर करेंगे बड़ा कारनामा?

Ad

सोलो सिकोआ को 2025 में सबसे पहले रोमन रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ने का मौका मिलेगा। सोलो को 6 जनवरी को Raw के Netflix प्रीमियर पर रोमन के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ना है। याद दिला दें, सिकोआ ने Crown Jewel 2024 में हुए सिक्स-मैन टैग टीम मैच में रेंस को पिन करते हुए सभी को हैरान कर दिया था।

ऐसा लग रहा है कि ट्राइबल चीफ Raw के Netflix प्रीमियर में होने वाले मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यही नहीं, सोलो सिकोआ अपने साथियों की मदद लेते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। इस स्थिति में रोमन रेंस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं और सोलो उन्हें पिन करके खुद को ट्राइबल चीफ साबित करते हुए सभी को हैरान कर सकते हैं।

2- ड्रू मैकइंटायर का WWE में 2025 में रोमन रेंस से मैच हो सकता है

Ad

ड्रू मैकइंटायर WWE में असली ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी की शुरूआत कर चुके हैं। इस वजह से ऐसा लगने लगा है कि ड्रू को 2025 में रोमन रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ने का मौका मिल सकता है। मैकइंटायर ने 2024 में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया है।

रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी का 2025 में स्कॉटिश वॉरियर को जबरदस्त पुश देने का प्लान है। यही कारण है कि ड्रू मैकइंटायर WWE में रोमन रेंस के खिलाफ मैच होने की स्थिति में उन्हें पिन करने का कारनामा कर सकते हैं। यह बात तो पक्की है कि ड्रू को इस जीत से बड़ा फायदा होगा और रेंस के खिलाफ उनका फिउड रोचक मोड़ ले लेगा।

1- क्या सीएम पंक के लिए WWE में 2025 भी शानदार होने वाला है?

Ad

सीएम पंक ने इस साल रोमन रेंस की टीम से मेंस WarGames मैच लड़कर नए ब्लडलाइन को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। रिपोर्ट की माने तो WWE 2025 में पंक का रोमन के खिलाफ मैच करा सकती है। देखा जाए बेस्ट इन द वर्ल्ड vs असली ट्राइबल चीफ ब्लॉकबस्टर फिउड होने वाला है।

रोमन रेंस को सिंगल्स मैच में हराना आसान नहीं है। हालांकि, सीएम पंक भी दिग्गज रेसलर हैं। उन्होंने इस साल ड्रू मैकइंटायर को हैल इन ए सैल मैच में हराकर दर्शाया कि वो अभी भी ताकतवर रेसलर्स को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं। इस वजह से पंक को 2025 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच मिलता है तो वो रेंस को पिन करके बता सकते हैं कि क्यों उन्हें 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' कहा जाता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications