3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह WWE में ले सकते हैं, ट्राइबल चीफ का अपना भाई संभालेगा उनकी विरासत? 

WWE
जानिए लिस्ट में कौन-कौन से मौजूदा WWE स्टार्स शामिल हैं? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Replace Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। मॉडर्न एरा का सबसे बड़ा सुपरस्टार उन्हें कहा जाता है। पिछले चार साल उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी।

Ad

कई बार सवाल खड़ा होता है कि WWE में रोमन रेंस की जगह आगे कौन ले सकता है। कौन उनकी तरह अकेले अपने कंधों पर कंपनी को आगे बढ़ाने की क्षमता रखता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो WWE में रेंस की जगह लेकर कंपनी को आगे बढ़ा सकते हैं।

#3 क्या WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स के ऊपर भरोसा करना चाहिए?

Ad

कोडी ने साल 2022 में WWE में वापसी की थी। इसके बाद से वो दो बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीत चुके हैं। इसके अलावा तीन बार WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा ले चुके हैं। कंपनी ने उन्हें अभी तक तगड़ा पुश दिया है। WrestleMania 40 में कोडी ने ही रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत किया था।

WWE को लगता है कि कोडी रोड्स कंपनी को आगे ले जा सकते हैं। इस वजह से उनके ऊपर भरोसा जताया गया है। अभी तक वो फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। उनके काम को देखकर निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि वो आने वाले समय में कंपनी में रोमन की जगह ले सकते हैं।

#2 क्या WWE द्वारा ब्रॉन ब्रेकर को दिया जाएगा बड़ा पुश?

Ad

पिछले कुछ महीनों में ब्रॉन ब्रेकर फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। अपने प्रतिद्वंदियों की हालत उन्होंने खराब की है। WWE इस समय उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रहा है। कभी-कभी रिंग में ब्रेकर के हाव-भाव को देखकर लगता है कि वो आगे जाकर रोमन रेंस की जगह ले सकते हैं।

कंपनी ने जिस अंदाज में रोमन को बिल्ड किया है कुछ उसी तरह ब्रेकर की तरफ भी ध्यान देना होगा। ब्रेकर में वो काबिलियत हैं जिससे वो रेंस की तरह कंपनी को तगड़ा बिजनेस दे सकते हैं। फैंस को फ्यूचर में रेंस के साथ भी उनका मुकाबला देखने को मिल सकता है। ये बहुत बड़ा पल होगा। उनके मौजूदा टैलेंट को देखकर लग रहा है कि वो अगले रोमन बन सकते हैं।

#1 WWE में रोमन रेंस की विरासत को सोलो सिकोआ संभाल सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ इस समय पूरी तरह रोमन रेंस की राह पर चल रहे हैं। WrestleMania 40 के बाद उन्होंने ब्लडलाइन की काया पलट दी है। उन्होंने अपना नया फैक्शन तैयार कर लिया है। टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू ने उन्हें और भी ज्याद मजबूती दे दी है। कुछ ऐसा ही आज से चार साल पहले रोमन रेंस ने किया था।

Smackdown में रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ ने अपना दबदबा बनाकर रखा हुआ है। अगर वो इसी तरह काम करते रहे तो फ्यूचर में रेंस से भी आगे निकल सकते हैं। WWE भी शायद अब उन्हें अगले हेड ऑफ द टेबल के रूप में देख रहा है। उनकी राइवलरी इस समय कोडी रोड्स के साथ चल रही है। इस फ्यूड में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर कोडी, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का हाल बेहाल कर दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications