3 सुपरस्टार्स जिनकी 2025 के WWE Royal Rumble मैच द्वारा एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी हो सकती है

Ujjaval
WWE Royal Rumble में बड़े रिटर्न होते हैं (Photo: WWE.com)
WWE Royal Rumble में बड़े रिटर्न होते हैं (Photo: WWE.com)

Stars Can Return Royal Rumble Absence One Year: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। बता दें कि 1 फरवरी 2025 को इस इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। इस शो में मेंस और विमेंस Royal Rumble मैचों पर फैंस की नज़र टिकी हुई है। हर साल इस मुकाबले में बड़े-बड़े स्टार्स की वापसी होती है और इस साल भी कुछ ऐसा हो सकता है। चुनिंदा रेसलर्स हैं, जिन्हें एक्शन से दूर हुए एक साल से भी ज्यादा हो गया है और अब उनकी वापसी का सही समय आ गया है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी 2025 के Royal Rumble मैच द्वारा एक साल से ज्यादा समय बाद अब वापसी हो सकती है।

Ad

3- WWE दिग्गज शार्लेट फ्लेयर की विमेंस Royal Rumble मैच में वापसी हो सकती है

Ad

शार्लेट फ्लेयर WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं और फैंस उन्हें पसंद करते हैं। फ्लेयर दिसंबर 2023 में चोटिल हो गई थीं और इसके बाद से एक्शन में नज़र नहीं आई हैं। उन्हें बाहर रहते हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। पिछले कुछ समय में फ्लेयर ने कई बार अपने रिटर्न के संकेत अलग-अलग तरीकों से दिए हैं। कुछ उन्हें नए कैरेक्टर में वापस आते हुए देखने का कयास लगा रहे हैं।

शार्लेट फ्लेयर के लिए 2025 के विमेंस Royal Rumble मैच में रिटर्न काफी शानदार रह सकता है। फ्लेयर के आने से मैच रोचक बन जाएगा और वो अपनी अलग तरह की छाप छोड़ सकती हैं। बड़ी बात यह है कि अगर द क्वीन इस मैच का हिस्सा बन गईं, तो वो आते ही इसे जीतने की प्रबल दावेदार भी बन जाएंगी। इसी वजह से दिग्गज को रंबल मैच में अपनी एंट्री करके जीत दर्ज करने की कोशिश करना चाहिए।

2- एलेक्सा ब्लिस को विमेंस WWE Royal Rumble मैच में वापसी करनी चाहिए

Ad

एलेक्सा ब्लिस ने अपना आखिरी मैच WWE Royal Rumble 2023 में लड़ा था। वो बियांका ब्लेयर के खिलाफ विमेंस टाइटल मैच का हिस्सा बनी थीं लेकिन उन्हें हार मिली थी। इसके बाद ब्लिस एक्शन से दूर हैं। वो प्रेग्नेंसी के कारण बाहर हुई थीं लेकिन अब तक उनका रिटर्न नहीं कराया गया है। यह सही मायने में निराशाजनक चीज है। पिछले कुछ महीनों में एलेक्सा ने लगातार अपनी वापसी टीज़ की है।

अब तक उनका रिटर्न नहीं होना इस बात का संकेत देता है कि कंपनी ने उन्हें विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री के लिए बचाकर रखा है। एलेक्सा लगभग दो साल बाद आखिर रिंग में वापस आकर फैंस का दिल खुश कर सकती हैं और मैच में बवाल कर सकती हैं। इस तरह का रिटर्न मैच के रोमांच को बढ़ा देगा। ब्लिस की यहां से किसी रेसलर के साथ स्टोरी शुरू हो सकती है।

1- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर एक साल से ज्यादा समय से बाहर हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर ने अपना आखिरी मैच WWE SummerSlam 2023 में लड़ा था और इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए। जब पिछले साल उनकी वापसी की अफवाहें सामने आई, तो उस समय उनपर कुछ बड़े आरोप लग गए। इसी वजह से ब्रॉक की वापसी के प्लान को रोक दिया गया। अभी तक द बीस्ट एक्शन में नज़र नहीं आए हैं और फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं।

ब्रॉक लैसनर पूरे 2024 में गायब रहे और अब उनकी वापसी कराने का सबसे अच्छा समय आ गया है। Royal Rumble मैचों को रिटर्न के लिए सबसे सही जगह कहते हैं और ब्रॉक लैसनर ने इस मैच में पहले धमाल मचाया हुआ है। इसी वजह से लैसनर को 2025 के WWE Royal Rumble मैच द्वारा एक साल से भी ज्यादा समय बाद अब वापसी करनी चाहिए। वो मैच में बवाल मचाकर WrestleMania के लिए किसी स्टार के साथ अपनी दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications