Superstars Can Suffer Huge Loss Due To Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में नज़र आकर जमकर बवाल मचाया। बता दें, ब्लू ब्रांड में रोमन के हमले में ब्लडलाइन की हालत काफी खराब हो गई थी। रेंस आने वाले समय में भी इस फैक्शन का बुरा हाल करना जारी रख सकते हैं।असली ट्राइबल चीफ को वापसी के बाद से ही फैंस से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसा लग रहा है कि उनके कारण कुछ रेसलर्स को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE में रोमन रेंस की वजह से तगड़ा नुकसान हो सकता है।3- WWE SmackDown में सोलो सिकोआ के लिए मुश्किलें खड़ी हो चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ काफी समय से खुद को ट्राइबल चीफ बता रहे थे। रोमन रेंस ने वापसी के बाद उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रोमन सबसे पहले SummerSlam में सोलो की हार का कारण बनें और SmackDown में ब्लडलाइन के बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स के अलावा उनपर भी अटैक किया।फैंस ने पहले ही चैंट्स के जरिए रेंस के अपना असली ट्राइबल चीफ होने की बात साफ कर दी है। इससे सोलो सिकोआ का ट्राइबल चीफ के रूप में कद काफी कम हो चुका है। संभव है कि रोमन रेंस भविष्य में सोलो के नए ब्लडलाइन के टूटने का कारण बनते हुए उन्हें इससे भी तगड़ा झटका दे सकते हैं।2- रोमन रेंस WWE में कोडी रोड्स के कट्टर दुश्मन रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WrestleMania XL में कोडी रोड्स के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारकर ब्रेक पर चले गए थे। इसके बाद कोडी ने चैंपियन के रूप में ब्लू ब्रांड की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली और वो कंपनी के सबसे बड़े फेस भी थे। हालांकि, रोमन की वापसी की वजह से उनकी पोजिशन खतरे में है।देखा जाए तो फैंस रेंस को बेबीफेस के रूप में ट्रीट कर रहे हैं। यही कारण है कि कोडी रोड्स अब कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस नहीं रहे। संभव है कि असली ट्राइबल चीफ आने वाले समय में कोडी से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस जीतते हुए अपना बदला ले सकते हैं। इससे कोडी का रोस्टर में टॉप स्टार के रूप में कद कम हो सकता है।1- रोमन रेंस WWE में जेकब फाटू के दबदबे को खत्म कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू को WWE में डेब्यू के बाद से ही खतरनाक सुपरस्टार के रूप में बुक किया गया है। देखा जाए तो जेकब ने अभी तक उनके रास्ते में आने वाले सभी सुपरस्टार्स का बुरा हाल कर दिया है। हालांकि, फाटू का अभी रोमन रेंस से सामना नहीं कराया गया है।इस बात की काफी संभावना कि रोमन रेंस SmackDown में जेकब फाटू से सामना होने पर उन्हें डॉमिनेट करते हुए उनके दबदबे को खत्म कर सकते हैं। यही नहीं, रोमन WWE में जेकब को पहली हार देने वाले सुपरस्टार भी बन सकते हैं। इस स्थिति में फाटू के मॉन्स्टर कैरेक्टर को तगड़ा नुकसान होने वाला है।