Stars If Lost Fans Can Get Angry: WWE Saturday Night's Main Event अब कुछ दिन दूर है और इस शो के लिए चार मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इसके साथ ही एक कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट भी होगा। इस इवेंट पर फैंस की नज़र है और वो अपने पसंदीदा रेसलर्स को जीतते हुए देखना चाहते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फैंस को निराशा हाथ लगेगी। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी Saturday Night's Main Event में हार से फैंस का जमकर गुस्सा फूटेगा। 3- WWE स्टार जे उसो की Saturday Night's Main Event में हार फैंस को गुस्सा दिलाएगी View this post on Instagram Instagram Postजे उसो को फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार्स में गिना जाता है। हर हफ्ते उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिलता है। जे को फैंस वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं और 2023-2024 में उन्हें कुछ मौके मिले। वो जीत के करीब भी आ गए लेकिन अंत में निराशा हाथ लगी। अब एक बार फिर मेन इवेंट जे को तगड़ा मौका मिल रहा है। वो Saturday Night's Main Event में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए लड़ने वाले हैं। गुंथर के साथ उनका बड़ा इतिहास रहा है और अब वो फिर आमने-सामने आएंगे। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से शानदार रह सकता है। दोनों ही रेसलर्स बवाल कर सकते हैं लेकिन गुंथर की जीत के चांस ज्यादा हैं। उनका अभी टाइटल गंवाना बेहद मुश्किल लग रहा है। अगर ऐसा है, तो फिर गुंथर, उसो का सपना तोड़कर चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं। हालांकि, इससे जे उसो के फैंस को काफी निराशा होगी और WWE पर इस फैसले के चलते गुस्सा फूटेगा। 2- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में शेमस की हार View this post on Instagram Instagram Postशेमस काफी सालों से इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के पीछे पड़े हुए हैं। वो इस टाइटल को जीतकर ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का खिताब हासिल करना चाहते हैं। अब तक वो पूरी तरह से असफल रहे हैं लेकिन Saturday Night's Main Event में उनके पास एक और बड़ा मौका है। वो ब्रॉन ब्रेकर को इस टाइटल के लिए चैलेंज करने वाले हैं। दोनों के बीच पहले भी मैच हुए हैं और वो रेसलिंग के हिसाब से अच्छे रहे हैं लेकिन उनका सही तरह से अंत नहीं हो पाया। अब ब्रॉन ब्रेकर और शेमस के बीच भिड़ंत शानदार हो सकती है। फैंस आखिर शेमस को इतिहास रचते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अगर ब्रॉन ब्रेकर जीत दर्ज करते हुए अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन रख लेते हैं, तो इससे फैंस का जरूर गुस्सा फूट सकता है। शेमस को सभी पसंद करते हैं और अगर वो इतिहास नहीं रच पाए, तो फिर शायद उन्हें जल्द मौका नहीं मिलेगा। इसी वजह से केल्टिक वॉरियर की हार नहीं होनी चाहिए। 1- WWE स्टार जेकब फाटू का हारना फैंस को गुस्सा दिला सकता है View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू काफी खतरनाक स्टार हैं और डेब्यू के बाद से उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने रोमन रेंस जैसे दिग्गज स्टार के लिए दिक्कत पैदा की है। फाटू का सामना Saturday Night's Main Event में ब्रॉन स्ट्रोमैन से होने वाला है। ब्रॉन को WWE का मॉन्स्टर अमंग मैन कहा जाता है। ब्रॉन भी बहुत खतरनाक हैं और इसी वजह से दोनों के बीच होने वाले इस मैच में जमकर बवाल देखने को मिल सकता है। जेकब फाटू को WWE का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है और फैंस को उनसे बहुत उम्मीद है। इसी वजह से हर कोई यह मानकर चल रहा है कि उनकी जीत देखने को मिलेगी। जेकब फाटू को ब्रॉन पर जीत से बहुत फायदा होगा और इसी वजह से उन्हें मैच में फेवरेट माना जा रहा है। अगर ब्रॉन किसी तरह से उन्हें हराने में सफल होते हैं, तो यह चीज फैंस को पसंद नहीं आएगी। इससे फाटू का कद गिरेगा और सभी का गुस्सा फूटेगा।