3 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE Bad Blood 2024 में प्रभावित किया और 2 जो फ्लॉप रहे

WWE
WWE Bad Blood 2024 का मेन इवेंट रहा शानदार (Photo: WWE.com)

Superstars Impressed And Flopped Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 का सफल समापन हो गया है। शो में कुल पांच मुकाबले देखने को मिले। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स ने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना किया। जिमी उसो और द रॉक ने भी धमाकेदार वापसी कर फैंस का दिल जीता। Bad Blood में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे थे जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सभी की वाहवाही लूटी। हालांकि, कुछ ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। इस आर्टिकल में हम ऐसे दो स्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो Bad Blood में फ्लॉप साबित हुए और 3 जिन्होंने प्रभावित किया।

Ad

#1 WWE Bad Blood में फिन बैलर फ्लॉप साबित हुए

Ad

Bad Blood में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच अच्छा मुकाबला हुआ। मुकाबले से पहले सभी को उम्मीद थी कि बैलर जीत हासिल करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जीत तो दूर की बात वो इस बार थोड़ा ढीले भी नज़र आए। जेडी मैकडॉना और कार्लिटो ने भी मैच में दखलअंदाजी कर उनका साथ दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राइवलरी बिल्डअप के दौरान फिन ने बढ़िया काम किया था लेकिन शो में वो फ्लॉप साबित हुए।

#1 WWE Bad Blood में सीएम पंक ने प्रभावित किया

Ad

Bad Blood में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच खतरनाक Hell in a Cell मैच देखने को मिला। मुकाबले में दोनों सुपरस्टार्स का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला लेकिन सीएम पंक ने ज्यादा प्रभावित किया। पंक का एक दशक पुराना रूप इस बार देखने को मिला। अपने ही अंदाज में उन्होंने खूब वाहवाही लूटी। लो ब्लो लगने के बाद भी मुकाबले में जिस तरह उन्होंने वापसी की वो काबिलेतारीफ था।

#2 WWE Bad Blood में सोलो सिकोआ फ्लॉप साबित हुए

Ad

Bad Blood में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का मुकाबला रोमन रेंस और कोडी रोड्स से हुआ था। सोलो मैच में अपना ज्यादा दम नहीं दिखा पाए। पूरा मेला जेकब फाटू ने अपनी ताकत से लूट लिया। मुकाबले के दौरान सिकोआ का मनोबल थोड़ा नीचे गिरा हुआ दिखा। वैसे भी पिछले कुछ बड़े मैचों में उन्हें हार का सामना ही करना पड़ा है। यहां तक कि इस बार अंत में रेंस ने उन्हें ही पिन करते हुए जीत हासिल की।

#2 & #3 WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने प्रभावित किया

Bad Blood के लिए जब टैग टीम मैच का ऐलान हुआ था तब सभी रोमन रेंस और कोडी रोड्स की केमिस्ट्री को लेकर बात करने लग गए थे। अधिकांश लोगों को लगा कि दोनों को सफलता नहीं मिलेगी लेकिन ऐसा नहींं हुआ। रेंस और कोडी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता। दोनों कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। रोमन और रोड्स को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगा कि पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications