Superstars Won't Be At WrestleMania 41: WWE फैंस को रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में कई मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। इनमें से एक मैच पहले होने वाला था, लेकिन फिर उसे कैंसिल करना पड़ा था। दरअसल केविन ओवेंस (Kevin Owens) चोटिल हो गए हैं, और इसके चलते रैंडी ऑर्टन के साथ उनका मैच फैंस नहीं देख सकेंगे। वैसे ऐसा नहीं है कि सिर्फ यही साल के सबसे बड़े शो में नहीं नजर आएंगे। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें शायद WWE WrestleMania 41 में देखने का मौका फैंस को नहीं मिलेगा।#3 सैमी ज़ेन को फैंस WWE WrestleMania 41 में नहीं देख सकेंगे View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन Elimination Chamber 2025 में केविन ओवेंस के साथ Unsanctioned मैच का हिस्सा थे। वह इसमें ओवेंस के हाथों हार गए थे, और तब से ही अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं। अब इस समय उनके लिए कोई स्टोरी नहीं है, जिसके चलते वह वापस आएं। अगर एक बार को यह मान भी लिया जाए कि वह शायद जे उसो के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में गुंथर को नुकसान पहुंचाने के लिए वापस आ सकते हैं, तो भी यह बात सही नहीं लग रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी कोई स्टोरी ना तो ऑस्ट्रियाई सुपरस्टार के साथ है, और जे उसो को धोखा देना किसी भी रूप में सही नहीं है।#2 एलेक्सा ब्लिस को WWE WrestleMania 41 में देखने की उम्मीद करना गलत होगा View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस ने Royal Rumble 2025 में वापसी की थी। दो साल बाद टीवी पर नजर आईं एलेक्सा को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। ऐसी उम्मीद थी कि वह शायद Wyatt Sick6 के साथ स्टोरी करेंगी, लेकिन फिर अंकल हाउडी को चोट लग गई थी। इसके चलते ना सिर्फ यह ग्रुप, बल्कि खुद ब्लिस को भी टीवी से दूर कर दिया गया था। अब इस समय ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि हाउडी को वापसी के लिए मेडिकली क्लियर किया जा चुका है। ऐसे में अगर Wyatt Sick6 नजर आने के लिए तैयार भी है, तो भी एलेक्सा ब्लिस को बिना किसी स्टोरी के WrestleMania 41 का हिस्सा बनाना बेकार होगा।#1 बैकी लिंच शायद ही WWE WrestleMania 41 में नजर आएंगी View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच को आखिरी बार WWE टीवी पर 27 मई 2024 को हुए Raw एपिसोड में लिव मॉर्गन से विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का असफल प्रयास करते हुए देखा गया था। उसके बाद से ही वह टीवी से दूर हैं, और कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। उसके बाद यह कयास आए कि वह जल्द वापसी कर सकती हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। अब यह देखना होगा कि वह कब वापसी करती हैं, क्योंकि WrestleMania 41 में ऐसा कोई मुकाबला नहीं है जिसमें उनके दखल की जरूरत हो। उन्होंने खुद अपनी वापसी नहीं करने के बारे में कहा है।