3 सुपरस्टार्स जिनकी Roman Reigns WWE में वापसी के बाद हालत खराब कर सकते हैं

WWE, Roman Reigns, Drew Mcintyre, Seth Rollins, Solo Sikoa,
क्या WWE में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी शुरू होने वाली है? (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Can Attack After Return: रोमन रेंस Survivor Series 2024 के बाद से ही WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। उन्हें Saturday Night's Main Event के लिए एडवर्टाइज किया जाना भी बंद किया जा चुका है। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि रोमन WWE से ब्रेक पर जा चुके हैं। उनकी अनुपस्थिति में कुछ बड़ी चीजें हुईं और रेंस के साथियों पर हमला भी हुआ। इस वजह से असली ट्राइबल चीफ रिटर्न के बाद काफी गुस्से में नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनकी रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद हालत खराब कर सकते हैं।

Ad

3- WWE में सोलो सिकोआ का इतनी आसानी से शायद ही पीछा छोड़ेंगे रोमन रेंस?

Ad

Survivor Series 2024 में रोमन रेंस की टीम ने सोलो सिकोआ के ग्रुप को मेंस WarGames मैच में हराया था। खास बात यह है कि रोमन ने इस मुकाबले में सोलो को ही पिन किया था। हालांकि, रेंस शायद ही सिकोआ का इतनी आसानी से पीछा छोड़ेंगे।

ऐसा इसलिए है क्योंकि ट्राइबल चीफ के पास अभी भी उला फाला मौजूद है। संभव है कि रोमन रेंस वापसी के बाद सोलो सिकोआ पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर सकते हैं। इसके साथ ही रोमन, सोलो को उन्हें उनका उला फाला वापस सौंपने के लिए कह सकते हैं।

2- WWE में सैथ रॉलिंस लगातार रोमन रेंस पर तंज कसते हुए आए हैं

Ad

सैथ रॉलिंस ने इस साल Survivor Series में रोमन रेंस की टीम की तरफ से मेंस WarGames मैच लड़ने से मना कर दिया था। सैथ तभी से रोमन पर निशाना साधते हुए आए हैं। रॉलिंस ने पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में भी रेंस का जिक्र किया था।

देखा जाए तो द आर्किटेक्ट WrestleMania XL में असली ट्राइबल चीफ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने का भी कारण बने थे। खबर है कि रोमन रेंस Netflix पर Raw के डेब्यू एपिसोड में आने वाले हैं। संभव है कि रेंस रेड ब्रांड के इस खास एपिसोड में सैथ रॉलिंस को कंफ्रंट करने के बाद उनकी हालत खराब करते हुए अपना बदला ले सकते हैं।

1- WWE में ड्रू मैकइंटायर ने असली ब्लडलाइन से पंगा लेकर बड़ी गलती कर दी है

Ad

पिछले हफ्ते Raw में बैकस्टेज जे उसो पर हुए हमले के पीछे ड्रू मैकइंटायर का हाथ था। इसके अलावा ड्रू वापसी के बाद से ही दो मौकों पर सैमी ज़ेन पर अटैक कर चुके हैं। अब Saturday Night's Main Event में मैकइंटायर का ज़ेन के खिलाफ सिंगल्स मैच देखने को मिलने वाला है।

देखा जाए तो रोमन रेंस को स्कॉटिश वॉरियर की वजह से जे उसो का चोटिल होना और सैमी ज़ेन पर हमला शायद ही पसंद आया होगा। यही कारण है कि रोमन वापसी के बाद ड्रू मैकइंटायर पर खतरनाक हमला कर सकते हैं। इस वजह से रेंस vs ड्रू के वन-ऑन-वन मैच की नींव पड़ सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications