3 सुपरस्टार्स जिनसे Roman Reigns का WWE Raw के Netflix डेब्यू स्पेशल शो में मैच हो सकता है

Ujjaval
WWE Raw के खास शो में रोमन रेंस का होगा मैच? (Photo: WWE.com)
WWE Raw के खास शो में रोमन रेंस का होगा मैच? (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Can Face Raw Netflix Debut: WWE रॉ (Raw) के Netflix पर डेब्यू के लिए फैंस बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) को एडवर्टाइज किया जा रहा है और वो पोस्टर का भी हिस्सा बने हुए है। असली ट्राइबल चीफ को लेकर हाल ही में शानदार अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो Raw के इस खास शो में इन रिंग एक्शन में नज़र आने वाले हैं।

Ad

रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस को एपिसोड में मैच लड़ने के लिए बुक किया जाएगा और यह काफी बड़ी चीज है। असली ट्राइबल चीफ लगभग तीन साल बाद इस शो में कोई मुकाबले का हिस्सा बनेंगे। रोमन बड़े सुपरस्टार हैं और हर कोई उनसे लड़ने के लिए तैयार होगा। हालांकि, कुछ रेसलर्स हैं, जो उनके विरोधी के रूप में एक तगड़ा विकल्प रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस का WWE Raw ने Netflix पर डेब्यू वाले शो में मैच देखने को मिल सकता है।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस की जेकब फाटू से हो सकती है भिड़ंत

Ad

SummerSlam 2024 के बाद से ही रोमन रेंस की नई ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है और इसे फैंस द्वारा पसंद भी किया गया है। नए ब्लडलाइन में मौजूदा समय में जेकब फाटू सबसे टफ स्टार हैं और वो रोमन रेंस को टक्कर देने का दम रखते हैं। इसी वजह से सोलो सिकोआ हमेशा ही जेकब को अपनी सबसे बड़ी ताकत के तौर पर उपयोग करते हैं।

सोलो सिकोआ को पता है कि रोमन रेंस उन्हें WarGames मैच में पिन का चुके हैं और ऐसे में वो उला फाला के लिए चैलेंज करना चाहेंगे। इस स्थिति में सोलो, जेकब को आगे कर सकते हैं और उन्हें रोमन रेंस से लड़कर उनकी हालत खराब करने का काम दे सकते हैं। इस स्थिति में WWE Raw के Netflix डेब्यू स्पेशल शो में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच धमाकेदार मैच ऑफिशियल हो सकता है।

2- WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में सीएम पंक से हो सकता है रोमन रेंस का मैच

Ad

हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच WWE Raw ने Netflix डेब्यू शो के लिए मैच प्लान किया गया है। हालांकि, अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं है और सिर्फ शुरुआती रिपोर्ट है। कई फैंस चाहते हैं कि सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर मैच देखने को मिले। इस स्थिति में दोनों की स्टोरी को आएगी बढ़ाने के लिए Raw का अगले साल का पहला एपिसोड अहम हो सकता है।

सीएम पंक लगातार पॉल हेमन से फेवर लेने के बारे में बात कर रहे हैं। पंक ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है और वो आने वाले समय में इसके बारे में बता सकते हैं। अगर यह चीज रोमन रेंस को पसंद नहीं आई, तो फिर वो WWE Raw के Netflix डेब्यू वाले शो में पंक को लड़ने के लिए चैलेंज दे सकते हैं। दोनों मेगा स्टार्स का इस खास शो में लड़ना फैंस को पसंद आएगा। सैथ मैच में पंक की हार का कारण बनकर उनसे स्टोरी अलग लेवल पर ले जा सकते हैं।

1- रोमन रेंस WWE Raw के खास शो में सोलो सिकोआ से मैच लड़ सकते हैं

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ दोनों के बीच मैच फैंस काफी समय से देखना चाहते हैं। रोमन का लक्ष्य अपना ट्राइबल चीफ पद और उला फाला वापस पाना है। यह चीज सोलो के पास है। रोमन ने पहले भी सोलो को चैलेंज किया था लेकिन उन्होंने उस समय इंकार करते हुए WarGames मैच का प्रस्ताव रख दिया था।

अब WarGames में रोमन रेंस का सोलो सिकोआ पर पलड़ा भारी रहा। इसी चीज का असली ट्राइबल चीफ आने वाले समय में जिक्र कर सकते हैं। वो सोलो सिकोआ को WWE Raw के Netflix पर डेब्यू शो में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच मैच ऑफिशियल हो सकता है, जहां विजेता अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ कहलाएगा। यह फैंस को बेहद पसंद आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications