3 सुपरस्टार्स जिन्हें Roman Reigns ने WWE Crown Jewel में चैंपियनशिप मैच में हराया है

Ujjaval
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस ने टाइटल मैच लड़े हैं (Photo: WWE.com)
WWE Crown Jewel में रोमन रेंस ने टाइटल मैच लड़े हैं (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Defeated Crown Jewel for Title: WWE Crown Jewel 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट करीब है और इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) भी एक्शन में दिखेंगे। वो द उसोज़ के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के ब्लडलाइन का सामना करने वाले हैं। आपको बता दें कि रेंस का Crown Jewel में रिकॉर्ड जबरदस्त रहा है। वो अभी तक इस शो में नहीं हारे हैं और अपने सभी मैचों में जीत प्राप्त की है। रोमन ने इस शो में चार मैच लड़े हैं और इसमें से तीन बार वो चैंपियनशिप दांव पर लगाते हुए नज़र आए हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस ने Crown Jewel में चैंपियनशिप मैच में हराया हुआ है।

Ad

3- रोमन रेंस ने मेगास्टार का गुरूर WWE Crown Jewel 2023 में तोड़ा था

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने पिछले साल हुए Crown Jewel इवेंट में हिस्सा लिया था। इस शो में उनका सामना एलए नाइट से हुआ था। नाइट काफी जल्द फैंस के बीच लोकप्रिय हो गए और इसी वजह से उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ मैच मिल गया। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए इस मैच में काफी बवाल मचा और नाइट ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोमन के तगड़े मूव्स का जबरदस्त तरीके से जवाब दिया।

एलए नाइट हार ही नहीं मान रहे थे और इसी वजह से ब्लडलाइन को दखल देना पड़ा। पहले तो मेगास्टार ने उन्हें संभाल लिया लेकिन फिर अंतिम कुछ मोमेंट्स में रोमन रेंस को इसका फायदा मिला। उन्होंने एलए नाइट को स्पीयर लगाया और पिन करके जीत दर्ज करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन रखने में सफल हो गए। यह मैच फैंस को बेहद पसंद आया था और यहां से नाइट ने साबित किया कि वो टॉप पर आना डिजर्व करते हैं।

2- WWE Crown Jewel 2022 इवेंट में लोगन पॉल को हरा चुके हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच एक ही मैच हुआ है। यह मुकाबला Crown Jewel 2022 में हुआ था। लोगन पॉल बतौर बेबीफेस काम कर रहे थे और यह देखना फैंस के लिए हैरान करने वाला था। मैच में दोनों ही रेसलर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मुकाबले को रोचक बनाया।

एक मौके पर तो लगने लगा था कि लोगन पॉल जीत जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया स्टार होने के बावजूद WWE के सबसे बड़े स्टार को कड़ी टक्कर दी। अंतिम कुछ मोमेंट्स में जेक पॉल भी रिंगसाइड पर आ गए थे। इसी बवाल के बीच रोमन रेंस ने लोगन पॉल को स्पीयर दिया और पिन करके चैंपियनशिप रिटेन कर ली। यह मुकाबला फैंस को बेहद पसंद आया था और आज भी इसकी तारीफ होती है।

1- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस ने हराया था

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच बड़ा इतिहास रहा है। बेबीफेस रोमन रेंस का हील ब्रॉक लैसनर ने काफी बार सामना हो गया था। SummerSlam 2021 प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने नए लुक के साथ वापसी की और वो बेबीफेस कैरेक्टर में आए। Crown Jewel 2021 में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच मिला। यह मैच काफी धमाकेदार साबित हुआ।

ब्रॉक लैसनर ने हमेशा की तरह अपना खतरनाक रूप दिखाया। रोमन रेंस इस बार पीछे नहीं हटे और उनका भी दबदबा देखने को मिला। अंत में काफी बवाल हुआ और रेफरी घायल हो गए। द उसोज़ ने दखल देकर ब्रॉक लैसनर पर सुपरकिक लगाई और फिर रोमन ने चैंपियनशिप से उनपर हमला कर दिया। इसी के साथ रोमन ने लैसनर को पिन किया और जीत दर्ज करते हुए टाइटल रिटेन रखने में सफल हो गए। यह मैच काफी मनोरंजक रहा था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications