3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE SummerSlam 2024 द्वारा सोलो सिकोआ नए ब्लडलाइन में जोड़ सकते हैं

Ujjaval
WWE SummerSlam में कुछ नए ब्लडलाइन मेंबर सामने आ सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam में कुछ नए ब्लडलाइन मेंबर सामने आ सकते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Solo Sikoa Can Join in The Bloodline During SummerSlam: WWE समरस्लैम (SummerSlam) में होने वाले सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और कोडी रोड्स के मैच पर फैंस की नज़र है। इस मुकाबले में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दांव पर होगी। इस मैच में काफी बवाल मच सकता है और कुछ दखल देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में ब्लडलाइन में कई नए स्टार्स की एंट्री हुई है।

Ad

इसी बीच रोमन रेंस का कंट्रोल पूरी तरह से फैक्शन से हट गया है। अब सोलो सिकोआ खुद को नया ट्राइबल चीफ बता रहे हैं। ऐसे में SummerSlam द्वारा कुछ अन्य स्टार्स की फैक्शन में एंट्री हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें SummerSlam द्वारा सोलो सिकोआ अपने ब्लडलाइन में जोड़ सकते हैं।

3- WWE SummerSlam में डेब्यू करते हुए हिकुलियो नए ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं

Ad

हिकुलियो ने हाल ही में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और यह बात कई सारी रिपोर्ट्स में सामने आई है। वो टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हैं। हिकुलियो को अपने पिता हाकू की वजह से अनोआ'ई परिवार का सदस्य माना जाता है। यही कारण है कि वो अपने भाई टामा और टांगा की राह पर चलकर ब्लडलाइन में जगह बना सकते हैं।

हिकुलियो WWE SummerSlam में चौंकाने वाला डेब्यू कर सकते हैं। वो सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में दखल देते हुए नए ट्राइबल चीफ को जीत दिलाने की कोशिश कर सकते हैं। फैंस को यह चीज़ काफी पसंद आएगी। इसी के साथ उन्हें ब्लडलाइन में शामिल किया जा सकता है।

2- नाया जैक्स को ब्लडलाइन में WWE SummerSlam के दौरान ही शामिल किया जा सकता है

Ad

नाया जैक्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि वो ब्लडलाइन में शामिल जरूर होना चाहेंगी। SummerSlam में Queen of the Ring नाया का सामना बेली से WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा और उनकी जीत की संभावना काफी ज्यादा है। वो जीत दर्ज करते हुए लंबे अंतराल के बाद चैंपियन बन सकती हैं। इसी बीच उन्हें ब्लडलाइन में आने का ऑफर मिल सकता है।

ब्लडलाइन में शुरुआत से ही फीमेल स्टार की कमी रही है। नाया जैक्स लगातार डॉमिनेट कर रही हैं और इसी वजह से उनका ग्रुप में शामिल होना शानदार चीज़ होगी। अगर वो SummerSlam 2024 में चैंपियन बनती हैं, तो बैकस्टेज सोलो सिकोआ उनसे मिलकर उन्हें नए ब्लडलाइन में आने का ऑफर दे सकते हैं। जैक्स इसे स्वीकारते हुए फैंस को सरप्राइज कर सकती हैं।

1- WWE दिग्गज द रॉक वापसी करके सोलो सिकोआ की मदद करते हुए नए ब्लडलाइन में जुड़ सकते हैं

Ad

द रॉक ने WWE में वापसी करके रोमन रेंस के खिलाफ लड़ने का प्लान बनाया था लेकिन कोडी रोड्स के कारण वो सफल नहीं हुए। रॉक और रोमन बाद में साथ आ गए। इसी बीच ग्रेट वन ने ब्लडलाइन में कदम रख लिया था लेकिन अब फैक्शन पूरी तरह से बदल गया है। रॉक ने WrestleMania के बाद आकर कोडी रोड्स के खिलाफ मैच लड़ने के संकेत दिए थे। रॉक ने अपने परिवार के सदस्य रोमन रेंस की कोडी रोड्स को हराने और चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद करने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वो सफल नहीं हुए।

अब ब्लडलाइन के दूसरे सदस्य को उनकी जरूरत है। रॉक SummerSlam में आकर सोलो सिकोआ को कोडी रोड्स पर जीत दर्ज करने में मदद कर सकते हैं और इसी के साथ बड़ा टाइटल चेंज हो सकता है। रॉक, यहां रोड्स से बदला लेकर भविष्य में मैच की नींव रख सकते हैं। इसके साथ ही सोलो अपने नए ब्लडलाइन में रॉक को नए सदस्य के रूप में जोड़ सकते हैं। इससे उनके फैक्शन को ही फायदा होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications