Superstars Can Disappear After WrestleMania 41: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के दौरान फैंस को कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। इनमें से एजे स्टाइल्स (AJ Styles) और लोगन पॉल का मुकाबला हालिया Raw एपिसोड के बाद बेहद पर्सनल हो गया था। यह संभव है कि इसके बाद लोगन टीवी से गायब हो जाएं। वैसे इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जो शायद WWE WrestleMania 41 के बाद टीवी से गायब हो सकते हैं।
#3 कोडी रोड्स शायद WWE WrestleMania 41 के बाद टीवी से गायब हो जाएं
कोडी रोड्स ने पिछले साल WrestleMania XL में रोमन रेंस को हराकर उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। वह तबसे ही इसको अपने नाम किए हुए हैं। अब WrestleMania 41 में अगर वह जॉन सीना के खिलाफ अपना टाइटल हारने के बाद कुछ समय के लिए टीवी से गायब होते हैं तो किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। रोड्स के काम के बाद उन्हें थोड़ा आराम लेने का मौका मिलना ही चाहिए।
#2 सैथ रॉलिंस WWE WrestleMania 41 के बाद शायद फैंस को कुछ समय तक नजर नहीं आएं
सैथ रॉलिंस ने अपने काम से यह बात साबित करने की कोशिश की है कि रेसलर्स को हर हाल में रिंग में होना चाहिए। यही वजह है कि सिर्फ अपनी चोट को छोड़कर वह पिछले साल WrestleMania XL के बाद लगातार टीवी पर नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने जबरदस्त काम किया है। इस साल के सबसे बड़े शो में उनका सामना रोमन रेंस और सीएम पंक से है। इन दोनों के साथ मुकाबला करने के बाद रॉलिंस खुद को थोड़ा आराम देने के लिए टीवी से दूर हो सकते हैं।
#1 रोमन रेंस को फैंस शायद WWE WrestleMania 41 के बाद नहीं देख पाएंगे
रोमन रेंस अक्सर ही बड़े मुकाबलों के बाद टीवी से गायब हो जाते हैं। Raw Netflix डेब्यू एपिसोड के बाद उन्हें Royal Rumble मैच में देखा गया था, जिसमें 25 दिनों का अंतर था। वहीं इसके बाद वह पूरे एक महीने के बाद ही नजर आए थे। अगर उनके पिछले साल के तरीके को देखा जाए तो वह WrestleMania XL की तरह ही इस साल शोज ऑफ शोज के बाद रिंग से दूरी बनाकर सीधे SummerSlam 2025 में नजर आ सकते हैं।