3 सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H ने WWE Royal Rumble 2025 मैच के द्वारा बड़ा पुश देना चाहिए

WWE
क्या इन WWE स्टार्स को मिल पाएगा तगड़ा पुश? (Photo: WWE.com)

Superstars Triple H Should Give Big Push: WWE Royal Rumble 2025 को लेकर सभी उत्साहित हैं। कोडी रोड्स और केविन ओवेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर भी सभी की नज़रें रहेंगी। हर साल रंबल मैच के जरिए कुछ स्टार्स को आगे बढ़ाया जाता है। इस बार भी ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने कुछ नाम जरूर सोचे होंगे। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें द गेम ने Royal Rumble मैच 2025 के द्वारा बड़ा पुश देना चाहिए।

Ad

#3 मेंस WWE Royal Rumble मैच 2025 में जेकब फाटू कर सकते हैं कमाल

Ad

पिछले साल WWE में सबसे अच्छा डेब्यू जेकब फाटू का रहा था। उन्होंने नई ब्लडलाइन ज्वाइन कर खूब बवाल मचाया। अभी तक कोई भी उन्हें टक्कर देने में नाकाम रहा है। कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि बहुत जल्द फाटू को बड़ा पुश दिया जाएगा। इसकी शुरुआत Royal Rumble 2025 से हो सकती है।

मेंस रॉयल रंबल मैच में ट्रिपल एच द्वारा जेकब फाटू की तगड़ी बुकिंग की जा सकती है। हो सकता है कि वो रोमन रेंस सहित कुछ बड़े स्टार्स को एलिमिनेट कर दें। वहां से फिर उनके कुछ ड्रीम मुकाबले आगे देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा मुकाबले में वो अपनी खतरनाक ताकत का नजारा भी पेश कर सकते हैं।

#2 WWE द्वारा ड्रू मैकइंटायर को पुश देना बनता है

Ad

ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से तगड़ा काम कंपनी में कर रहे हैं। मौजूदा समय में वो वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं। पिछले साल सीएम पंक के साथ उनकी राइवलरी जोरदार रही थी। इस बार मेंस रॉयल रंबल मैच के द्वारा ट्रिपल एच ने उनके बड़े पुश के बारे में सोचना चाहिए।

मुकाबले में उनकी बुकिंग पर कंपनी ने खास ध्यान देना चाहिए। हो सकता है कि वो इस साल सबसे ज्यादा स्टार्स को एलिमिनेट करें। इसके अलावा उन्हें रंबल मैच का विजेता भी बनाया जा सकता है। कोई भी संभावना बन सकती है जिसके द्वारा उनका करियर ऊंची उड़ान भर सकता है।

#1 WWE द्वारा इयो स्काई को दिया जाना चाहिए बड़ा मोमेंट

Ad

इयो स्काई भी मौजूदा समय में अच्छा काम कर रही हैं। कंपनी में पिछले कुछ साल उनके लिए बढ़िया रहे हैं। अब उन्हें भी बड़े पुश की दरकार है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर उनके बारे में सोचना चाहिए।

स्काई को आगामी विमेंस रॉयल रंबल मैच का विजेता बनाया जा सकता है। ये भी हो सकता है कि वो पहले नंबर पर एंट्री करें। इसके बाद वो मुकाबले में अंत तक रह सकती हैं। उनकी तगड़ी बुकिंग तो इस बार जरूर बनती है। साथ ही साथ वो कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती हैं। कंपनी ने उन्हें अब आगे बढ़ाना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications