3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह लेकर WWE का नया फेस बन सकते हैं

wwe
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Replace Roman Reigns As The New Face : WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोलो सिकोआ के साथ अपनी नई कहानी शुरू की है। इससे पहले 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। WrestleMania XL में उन्हें कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी।

Ad

रोमन रेंस को कंपनी का फेस माना जाता है लेकिन कभी-कभार उनके लंबे ब्रेक के कारण WWE को फ्यूचर में एक नए चेहरे की जरूरत होगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WWE के नए फेस के रूप में रोमन की जगह ले सकते हैं।

#3 क्या मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के पास है क्षमता?

youtube-cover
Ad

गुंंथर ने अभी तक हील के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। Bash in Berlin में वो अपने टाइटल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रिंग में अपना जबरदस्त स्किल द रिंग जनरल पहले ही पेश कर चुके हैं। 666 दिन तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे थे।

कंपनी अब आराम से गुंथर के ऊपर भरोसा कर सकती है। उम्मीद है कि उनका वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रन भी लंबा चलेगा। ऐसे में उन्हें WWE का फेस बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है। रेंस की गैरमौजूदगी में वो कंपनी को अच्छा बिजनेस प्रदान कर सकते हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर ले पाएंगे रोमन रेंस की जगह?

youtube-cover
Ad

ब्रॉन ब्रेकर ने इस साल अप्रैल में मेन रोस्टर में एंट्री की थी। तब से उन्होंने अपने काम से वाहवाही लूटी है। कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है। SummerSlam 2024 में उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल हासिल किया। हील के रूप में उनकी ताकत सभी देख चुके हैं।

WWE ने ब्रेकर को पुश देना शुरू कर दिया है। यहां से हम मान सकते हैं कि वो बहुत जल्द वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम कर लेंगे। WWE के पास उनके लिए बड़ी योजनाएं हैं। ब्रेकर के पास WWE का फेस बनने और रोमन रेंस की जगह लेने की पूरी क्षमता है।

#1 क्या मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स संभाल पाएंगे कंपनी का भार?

youtube-cover
Ad

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने अपनी कहानी खत्म की थी। रोमन रेंस को हराकर वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने। ट्रिपल एच ने कहा कि वो अब WWE के नए फेस होंगे। रोमन अब वापस आ गए हैं तो हम दोनों के बीच रीमैच देख सकते हैं। जहां से ये पुख्ता हो जाएगा कि कोडी बिजनेस में टॉप स्टार के रूप में रेंस की जगह लेंगे।

कोडी रोड्स को रोमन रेंस के लेवल तक पहुंचने में अभी बहुत टाइम लगेगा। कोडी ने अभी तक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम तो किया है लेकिन उनकी कोई भी स्टोरीलाइन दमदार नहीं रही है। आगे जाकर हो सकता है कि रेंस से आगे कोडी निकल जाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications