3 सुपरस्टार्स जो Bad Blood खत्म होने के बाद WWE रिंग में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं

WWE Bad Blood 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Return Following Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 का सफल समापन हो गया है। शानदार शो में द रॉक (The Rock), राकेल रॉड्रिगेज़ और जिमी उसो की वापसी देखने को मिली। कंपनी अब अपने आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारी में जुट जाएगी। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि 2 नवंबर को Crown Jewel का आयोजन होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Bad Blood खत्म होने के बाद WWE रिंग में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Ad

#3 WWE रिंग में बैकी लिंच की हो सकती है वापसी

Ad

27 मई, 2024 को Raw के एपिसोड में हुए स्टील केज मैच में बैकी लिंच को लिव मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। डॉमिनिक मिस्टीरियो की मुकाबले में दखलअंदाजी देखने को मिली थी। डॉमिनिक और लिव की इस समय रेड ब्रांड में शानदार स्टोरी चल रही है। खैर तब से बैकी WWE टीवी पर नज़र नहीं आईं हैं।

लिंच का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। बैकी अब Raw में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं। वो लिव के साथ अपनी राइवलरी को फिर से शुरू कर सकती हैं। WWE यूनिवर्स द्वारा उनकी वापसी का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। हाल ही में WRKD Wrestling की रिपोर्ट से संकेत भी मिले हैं कि वो कुछ समय बाद रिटर्न कर सकती हैं।

#2 WWE में कब नज़र आएंगी शार्लेट फ्लेयर?

Ad

पिछले साल गंभीर चोट लगने के कारण शार्लेट फ्लेयर एक्शन से बाहर हो गईं थीं। ओस्का के खिलाफ सिंगल्स मुकाबले में उन्हें बड़ा झटका लगा था। कुछ महीनों से उनकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

फ्लेयर अब वापसी कर SmackDown में नाया जैक्स को WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं। इन दोनों की राइवलरी हर कोई देखना चाहता है। Bad Blood में नाया ने बेली को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था।

#1 WWE Royal Rumble 2023 के बाद से नहीं दिखा एलेक्सा ब्लिस का जलवा

Ad

Royal Rumble 2023 में बियांका ब्लेयर के खिलाफ हारने के बाद से अभी तक WWE टीवी पर एलेक्सा ब्लिस नज़र नहीं आई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वापसी के संकेत दिए। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द वो WWE रिंग में एंट्री कर Wyatt Sick6 ग्रुप के साथ जुड़ सकती हैं।

आप सभी को बता दें एलेक्सा ने पहले दिवंगत ब्रे वायट के साथ भी काम किया था। दोनों के काम को फैंस ने खूब पसंद किया था। Wyatt Sick6 में अगर ब्लिस नज़र आएंगी तो फिर मजा आएगा। फैंस का उत्साह इस फैक्शन के और ज्यादा बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications