Stars Who Can Return SmackDown Absence Of Roman Reigns: SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से WWE SmackDown के लगातार दो एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा देखने को मिला है। ब्लू ब्रांड के आगामी शो में रेंस नज़र नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें शेड्यूल नहीं किया गया है। अब शायद वो कुछ हफ्ते ब्रेक पर चले गए हैं। सवाल खड़ा होता है कि रोमन नहीं आएंगे तो फिर सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के साथ उनकी राइवलरी कैसे आगे बढ़ेगी। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रेंस की गैरमौजूदगी में इस हफ्ते SmackDown में वापसी कर ब्लडलाइन का सामना कर सकते हैं।# क्या WWE SmackDown में एंट्री कर जिमी उसो देंगे फैंस को बड़ा तोहफा?जिमी उसो की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। WrestleMania 40 के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला किया था। तब से WWE रिंग में वो नज़र नहीं आए। SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड रोमन रेंस के लिए सही नहीं रहा। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी हालत खराब की। इसके बाद से जिमी का वापसी की अटकलें और तेज हो गई हैं। जिमी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। वो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को टक्कर दे सकते हैं।#2 WWE दिग्गज पॉल हेमन SmackDown में नज़र आ सकते हैं28 जून को हुए SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर जानलेवा हमला किया था। तब से उनकी वापसी भी WWE टीवी पर नहीं हुई है। हेमन जरूर बदले की भावना लेकर बैठे होंगे। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में हेमन इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में आकर ब्लडलाइन का काम खराब कर सकते हैं। जेकब फाटू और टामा टोंगा अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में दखलअंदाजी देकर सोलो सिकोआ को बड़ा झटका पॉल दे सकते हैं।#1 क्या WWE दिग्गज द रॉक करेंगे सभी को हैरान? View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 40 के बाद Raw के पहले एपिसोड में द रॉक ने कहा था कि वो बहुत जल्द वापसी करेंगे। द ग्रेट वन की एंट्री रिंग में कभी भी हो सकती है। सोचिए अगर वो SmackDown के आगामी शो में आ जाएं तो क्या होगा? फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। द रॉक अगर वापसी करेंगे तो फिर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में नया मोड़ आ जाएगा। वो खुद सोलो सिकोआ के ग्रुप को टक्कर दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं।