3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series में Bronson Reed की तुलना में Solo Sikoa की ब्लडलाइन के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे

WWE
WWE Survivor Series में ब्रॉन्सन रीड का दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Superstars Better Options For New Bloodline Than Bronson Reed: WWE में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की नई ब्लडलाइन और ज्यादा मजबूत हो गई है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड ने उन्हें ज्वाइन कर लिया है। Survivor Series 2024 में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में सिकोआ की टीम के 5वें सदस्य भी रीड होंगे। ब्रॉन्सन पिछले कुछ समय से अच्छा काम कर रहे हैं। रीड की वजह से अब असली ब्लडलाइन को काफी दिक्कतें होने वाली हैं। WWE रोस्टार इस समय भरा हुआ है। कंपनी रीड की जगह किसी और को भी चुन सकती थी। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series में ब्रॉन्सन की तुलना में सिकोआ की ब्लडलाइन के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे।

Ad

#3 WWE Survivor Series में सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन के लिए सैथ रॉलिंस गेम चेंजर साबित हो सकते थे

Ad

Raw के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सैमी ज़ेन ने सैथ रॉलिंस को असली ब्लडलाइन का साथ देने के लिए कहा। हालांकि, उनके प्रस्ताव को रॉलिंस ने ठुकरा दिया। सोलो सिकोआ ने भी रॉलिंस से बात की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ब्रॉन्सन रीड अब सिकोआ की टीम में शामिल हो गए हैं। कहा जा रहा है कि रॉलिंस असली ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।

वैसे देखा जाए तो सैथ रॉलिंस नई ब्लडलाइन के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे। रोमन रेंस को रॉलिंस से बेहतर शायद कोई दूसरा नहीं जानता है। रेंस के प्रति अब रॉलिंस का व्यवहार भी अच्छा नहीं रहता है। इस वजह से रोमन के खिलाफ सैथ जा सकते थे। उधर रीड के पास रेंस के खिलाफ जाने का कोई बड़ा कारण नहीं है।

#2 WWE Survivor Series में ड्रू मैकइंटायर दे सकते थे नई ब्लडलाइन का साथ

Ad

पिछले साल WarGames मैच के लिए ड्रू मैकइंटायर ने जजमेंट डे टीम को ज्वाइन किया था। वो सिर्फ जे उसो से लड़ने के लिए जजमेंट में शामिल हो हुए थे, जिन्हें वो अपनी कई विफलताओं के लिए ब्लेम करते हैं। हालांकि, Clash at the Castle 2022 में सोलो सिकोआ की वजह से ही ड्रू को हार का सामना करना पड़ा था।

मैकइंटायर ने कई बार रोमन रेंस का तिरस्कार किया है। वहीं सैमी ज़ेन के साथ भी उनके संबंध अच्छे नहीं हैं। इन सभी कारणों से ड्रू का असली ब्लडलाइन के खिलाफ जाना बनता था। वो ब्रॉन्सन रीड की जगह सोलो सिकोआ की टीम में बेहतर विकल्प हो सकते थे।

#1 WWE Survivor Series के लिए हिकुलियो को नई ब्लडलाइन में मिल सकती थी जगह

youtube-cover
Ad

दिग्गज रेसलर हाकू के बेटे हिकुलियो ने अगस्त, 2024 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है। 6 फुट 8 इंच का ये रेसलर अपने आप में ही एक विलन लगता है। वो नई ब्लडलाइन में एकदम फिट बैठते हैं।

WWE ने कहीं ना कहीं इस बारे में सोचकर हिकुलियो को नई ब्लडलाइन में शामिल कर उन्हें बड़ा मौका देना चाहिए था। इससे भी बड़ी बात ये है कि हिकुलियो का अगर असली ब्लडलाइन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहता तो उन्हें आगे बढ़ने में आसानी होती। रीड की तुलना में वो बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications