3 WWE सुपरस्टार्स जो Roman Reigns से उला फाला हासिल करने की क्षमता रखते हैं 

WWE, Roman Reigns, Jacob Fatu, Jey Uso, The Rock,
क्या जेकब फाटू WWE में ट्राइबल चीफ बन पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Superstars With Potential Take Ula Fala From Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से ही उला फाला हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। रोमन को Raw के Netflix प्रीमियर पर आखिरकार अपनी उला फाला वापस मिल गई और वो एकमात्र ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। बता दें, रेंस ने रेड ब्रांड के इस स्पेशल एपिसोड में सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराकर उला फाला हासिल की। भविष्य में ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जहां सोलो की तरह ट्राइबल चीफ को भी उला फाला डिफेंड करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस से उला फाला हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

Ad

3- क्या जे उसो को WWE में ट्राइबल चीफ बनने में मिलेगी कामयाबी?

Ad

जे उसो मौजूदा समय में रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, कुछ महीने पहले तक जे और रोमन एक-दूसरे को बिल्कुल भी पंसद नहीं करते थे। संभव है कि भविष्य में रेंस और मेन इवेंट जे के बीच एक बार फिर दुश्मनी की शुरूआत हो सकती है।

इस स्थिति में जे उसो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस को उला फाला डिफेंड करने कह सकते हैं। देखा जाए तो मेन इवेंट जे ने Money In the Bank 2023 में रोमन को पिन किया था और उन्होंने SummerSlam 2023 में भी दिग्गज को लगभग हरा दिया था। यही कारण है कि जे ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबला होने की स्थिति में रेंस को हराकर उनसे उला फाला हासिल कर सकते हैं।

2- जेकब फाटू WWE में रोमन रेंस के लिए मुश्किलें खड़ी करते हुए दिखाई दिए हैं

Ad

जेकब फाटू WWE में कई महीनों से रोमन रेंस के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। देखा जाए तो जेकब कई मौकों पर रोमन की हालत खराब कर चुके हैं। समोअन वेयरवुल्फ ने Raw में हुए ट्राइबल कॉम्बैट मैच के दौरान भी रेंस पर जबरदस्त हमला किया था।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि जेकब फाटू को सोलो सिकोआ की काफी परवाह है। यही कारण है कि वो सोलो का बदला लेने के लिए रोमन रेंस से उला फाला हासिल करना अपना लक्ष्य बना सकते हैं। इस स्थिति में रोमन के सामने बहुत बड़ी चुनौती आ जाएगी और जेकब अपना पूरा जोर लगाकर उनसे उला फाला हासिल करके सभी को हक्का-बक्का कर सकते हैं।

1- क्या रोमन रेंस को WWE में द रॉक से मिलेगा धोखा?

Ad

द रॉक ने Raw के Netflix प्रीमियर पर रोमन रेंस को असली ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करके और उन्हें उला फाला पहनाकर सभी को हैरान कर दिया था। बता दें, रॉक ने अतीत में हेड ऑफ द टेबल बनने की इच्छा जाहिर की थी। इस वजह से संभव है कि फाइनल बॉस WWE में रोमन को ट्राइबल चीफ मानने का नाटक कर रहे हो।

संभव है कि द रॉक सही समय आने पर रोमन रेंस को उनके खिलाफ अपना उला फाला दांव पर लगाने को कह सकते हैं। यही नहीं, रॉक इस संभावित मुकाबले के दौरान नए ब्लडलाइन को अपनी तरफ कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल बॉस संभावित मुकाबले में नए ब्लडलाइन की मदद से रोमन को हराकर उला फाला हासिल करते हुए ट्राइबल चीफ बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications