3 सुपरस्टार्स जिन्होंने AEW में कदम रखा और फिर घर वापसी करते हुए WWE में लौट आए

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who joined AEW Then Returned WWE: WWE का इस समय अच्छा दौर चल रहा है। ट्रिपल एच के एरा में काफी बदलाव आ चुके हैं। बिजनेस ने ऊंची उड़ान भर ली है। लगभग सभी स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुरूप पुश मिल रहा है। उधर AEW ने भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ ली है। उन्हें भी अपने बड़े इवेंट्स में फैंस का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Ad

रेसलर्स के लिए करियर के अवसरों के लिहाज से ये बहुत अच्छा समय है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोडी रोड्स हैं, जो All Elite Wrestling में चार साल बिताने के बाद WWE में लौट आए। खैर इस आर्टिकल में हम उन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो पहले AEW में शामिल हुए और फिर WWE में वापस आ गए।

#3 साल 2024 की शुरूआत में WWE में एंड्राडे ने की एंट्री

youtube-cover
Ad

एंड्राडे ने WWE के साथ अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट साल 2015 में साइन किया था। NXT में इसके बाद उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। बहुत जल्द वो फेमस हो गए थे। NXT चैंपियन भी वो बने। साल 2019 में उन्हें Raw में शामिल कर लिया गया था। मेन रोस्टर में वो ज्यादा अच्छा काम नहीं कर पाए।

साल 2021 में एंड्राडे को WWE ने रिलीज कर दिया था और इसी वर्ष उन्होंने AEW में कदम रखा। AEW में उनका समय इंजरी और बुकिंग के कारण बिल्कुल भी सही नहीं रहा। दो साल काम करने के बाद उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे ना बढ़ाने का फैसला लिया। एंड्राडे ने साल 2024 के Royal Rumble मैच में WWE में दोबारा वापसी की।

#2 WWE दिग्गज सीएम पंक को नहीं अच्छा लगा AEW का सफर

youtube-cover
Ad

WWE में सीएम पंक ने बहुत नाम कमाया। साल 2014 में उन्होंने खराब रिश्तों के कारण कंपनी छोड़ दी। पंक ने इसके बाद कई बार दोबारा रिंग में ना लौटने की कसम खाई। साल 2021 में उन्होंने सभी को चौंकाते हुए AEW में एंट्री की। साल 2023 में बैकस्टेज बवाल के कारण AEW ने उन्हें निकाल दिया।

पंक ने इसके बाद फिर से WWE के साथ आने का निर्णय लिया। Survivor Series 2023 में उन्होंने घर वापसी करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। तब से वो लगातार Raw में काम कर रहे हैं। उनकी वजह से कंपनी को बहुत फायदा भी हो रहा है। ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी अभी तक धमाकेदार रही है।

#1 मौजूदा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन को WWE में मिली बड़ी सफलता

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने साल 2006 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। मेन रोस्टर में रैंडी ऑर्टन के साथ काम कर के उन्हें बहुत फायदा हुआ। लंबे समय तक काम करने के बाद साल 2016 में कोडी ने WWE से अपने रिलीज की मांग की। कंपनी ने भी उनकी मांग को स्वीकार किया।

कोडी ने इसके बाद इंडिपेंडेंट सर्किट में काफी काम किया। साल 2019 में कोडी ने यंग बक्स और कैनी ओमेगा के साथ AEW के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 2022 में उन्होंने AEW के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। कोडी ने WrestleMania 38 में WWE में वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications