WWE Booking These Superstars Win SummerSlam Big Mistake: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। फैंस इस शो के लिए अपना उत्साह दिखा रहे हैं क्योंकि कई तगड़े मैच बुक कर दिए गए हैं। शो में 6 चैंपियनशिप मैच होंगे और एक नॉन-टाइटल मुकाबले का आयोजन किया जाने वाला है।फैंस इस शो में कुछ स्टार्स को जीत दर्ज करते हुए देखना चाहते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं, जिनका SummerSlam में जीतना बड़ी गलती भी साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WWE को SummerSlam में जीतने के लिए बुक करने की गलती नहीं करनी चाहिए।3- लोगन पॉल को WWE SummerSlam 2024 में जीत दिलाना गलती होगी View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल ने Crown Jewel 2023 में रे मिस्टीरियो को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से लोगन ने इसे सिर्फ दो मौकों पर डिफेंड किया है और वो लगातार नज़र भी नहीं आते हैं। इस चीज़ ने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल का वर्चस्व खत्म कर दिया है और फैंस उन्हें इतिहास के सबसे खराब चैंपियन में से एक मानने लगे हैं। इसी वजह से अब WWE को लोगन से चैंपियनशिप लेनी चाहिए।दूसरी ओर एलए नाइट लगातार प्रभावित कर रहे हैं और फैंस द्वारा उन्हें बढ़िया रिएक्शन मिल रहा है। इसी वजह से उन्हें अभी चैंपियन बनाने का सबसे अच्छा मौका है। अगर उन्हें हार मिली, तो यह उनके करियर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसी वजह से लोगन पॉल से चैंपियनशिप लेना ही एक अच्छा फैसला रहेगा। अगर पॉल किसी तरह से अपने होमटाउन में टाइटल रिटेन कर लेते हैं, तो यह WWE द्वारा की गई साल की सबसे बड़ी गलतियों में से एक होगी।2- WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन को जीतने के लिए बुक करना गलती होगी View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन ने बतौर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन काफी जबरदस्त काम किया है और उन्होंने चैंपियन के रूप में 100 से ज्यादा दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके रन का अब अंत करना ही बेहतर विकल्प रह सकता है। सैमी ज़ेन का सामना SummerSlam 2024 में ब्रॉन ब्रेकर से देखने को मिलने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।ब्रॉन ब्रेकर को मेन रोस्टर पर डेब्यू के बाद से लगातार ताकतवर दिखाया गया लेकिन Money in the Bank में उन्हें क्लीन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ट्रिपल एच की काफी आलोचना हुई क्योंकि फैंस, ब्रॉन को अगले टॉप स्टार के रूप में देख रहे हैं। अब WWE को सैमी को जीत के लिए बुक करने की गलती नहीं करनी चाहिए। ब्रॉन को जीत दिलाना सबसे अच्छा फैसला होगा।1- सोलो सिकोआ को SummerSlam में जीतने के लिए बुक करना WWE की गलती होगी View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने पिछले कुछ महीनों में ब्लडलाइन पर कब्जा जमा लिया है और नए लोगों को इस ग्रुप में जोड़ दिया है। अब वो नए ट्राइबल चीफ बन गए हैं और कोडी रोड्स को SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। सोलो को मैच में ब्लडलाइन के दखल का फायदा मिल सकता है और इसी कारण लग रहा है कि वो जीत भी दर्ज कर सकते हैं।इन सभी चीज़ों के बावजूद WWE को सिकोआ को जीतने के लिए बुक करने की गलती नहीं करनी चाहिए। सोलो साफ तौर पर अभी तैयार नहीं हैं। रोमन की संभावित वापसी के बाद नया ब्लडलाइन vs पुराना ब्लडलाइन दुश्मनी देखने को मिल सकती है। ऐसे में सोलो को टाइटल देना सही नहीं रहेगा। वैसे भी ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप खो सकती है। ऐसे में सोलो को चैंपियन बनाना जरुरी गलती रहेगी।