3 चौंकाने वाली चीजें जो WWE में ब्लडलाइन की कहानी में भविष्य में हो सकती हैं

WWE, Roman Reigns, Bloodline, Solo Sikoa, The Usos,
WWE में रोमन रेंस की सोलो सिकोआ से दुश्मनी लंबे समय तक जारी रह सकती है (Photo: WWE.com)

Surprising Things In Bloodline Storyline: WWE में ब्लडलाइन की कहानी का रोमांच बढ़ता जा रहा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) को जिमी उसो का साथ मिल चुका है। जल्द ही, जे उसो भी रोमन के साथ मनमुटाव पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि इन तीनों सुपरस्टार्स का Crown Jewel में सिक्स-मैन टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ के फैक्शन से सामना हो सकता है। ब्लडलाइन की कहानी में अभी काफी कुछ होना है और आने वाले समय में इस स्टोरीलाइन में कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 चौंकाने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में ब्लडलाइन की कहानी में भविष्य में हो सकती हैं।

Ad

3- WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ दोनों के फैक्शन में ब्लडलाइन मेंबर्स का डेब्यू हो सकता है

Ad

हिकुलियो को WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए काफी लंबा समय हो चुका है। खबर है कि ज़िला फाटू को भी कंपनी में लाने की कोशिश की जा रही है। जिला ब्लडलाइन फैमिली मेंबर हैं जबकि हिकुलियो, टोंगा ब्रदर्स के छोटे भाई हैं। आने वाले समय में इन दोनों को ब्लडलाइन की कहानी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

इन दोनों में से एक रोमन रेंस जबकि दूसरा सोलो सिकोआ के फैक्शन का हिस्सा बन सकता है। ऐसा लग रहा है कि Survivor Series में रोमन के फैक्शन का सोलो के ग्रुप के साथ WarGames मैच हो सकता है। संभव है कि इसी मुकाबले के बिल्ड-अप के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स का डेब्यू कराया जा सकता है।

2- WWE में रोमन रेंस उला फाला हासिल करके नए ब्लडलाइन को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए मजबूर कर सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ ने काफी समय पहले कहा था कि रोमन रेंस उला फाला हासिल करने की स्थिति में उनके ट्राइबल चीफ बन जाएंगे। इस स्थिति में सोलो समेत सभी ब्लडलाइन मेंबर्स को रोमन को एक्नॉलेज करना होगा। रेंस ने WWE में वापसी के बाद दो मौकों पर उला फाला लगभग हासिल कर ही लिया था।

संभव है कि असली ट्राइबल चीफ को भविष्य में आखिरकार उला फाला हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है। इसके बाद वो नए ब्लडलाइन में मौजूद सभी सुपरस्टार्स को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। यही नहीं, रोमन रेंस हील स्टार्स से अपने इशारे पर काम कराते हुए दिखाई दे सकते हैं।

1- WWE में जेकब फाटू को रोमन रेंस को हराने के लिए बुक किया जा सकता है

Ad

जेकब फाटू मौजूदा समय में खुद को खतरनाक स्टार के रूप में स्थापित कर चुके हैं। वो कुछ मौकों पर रोमन रेंस की हालत खराब करते हुए भी दिखाई दे चुके हैं। इस बात की काफी संभावना है कि WWE भविष्य में रोमन का जेकब के खिलाफ धमाकेदार मुकाबला बुक कर सकती है।

देखा जाए तो फाटू में अगला बड़ा स्टार बनने की क्षमता है। यही कारण है कि WWE समोअन वेयरवुल्फ को रोमन रेंस के खिलाफ बड़ी जीत देकर उन्हें बड़े स्टार के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर सकती है। हालांकि, यह बात तो पक्की है कि जेकब फाटू द्वारा संभावित मैच में रोमन को हराए जाने पर फैंस चौंक जाएंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications