3 हैरान करने वाली चीज़ें जो रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद कर सकते हैं 

WWE, Roman Reigns Return, Bloodline, Cody Rhodes,
क्या रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद सैमी ज़ेन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे? (Photo: WWE.com)

Surprising Things Roman Reigns Can Do After WWE Return: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में वापसी मौजूदा समय में फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। इस बात की संभावना है कि रोमन इस साल समरस्लैम (SummerSlam) के जरिए वापसी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रेंस का वापसी के बाद मुख्य लक्ष्य सोलो सिकोआ से बदला लेना होगा।

Ad

पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रिटर्न के बाद इसके अलावा भी कई रोचक चीज़ें करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 हैरान करने वाली चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद कर सकते हैं।

3- रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद हील के रूप में काम करना जारी रख सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ द्वारा ब्लडलाइन को टेकओवर किए जाने की वजह से फैंस के मन में रोमन रेंस की बेबीफेस की छवि बन चुकी है। इस वजह से कईयों का मानना है कि रोमन वापसी के बाद बेबीफेस के रूप में काम करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, WWE अपने सबसे हील स्टार को शायद ही अचानक बेबीफेस टर्न कराने का जोखिम उठाएगी।

वैसे भी, रेंस का हील कैरेक्टर आइकॉनिक रहा है। यही कारण है कि वो वापसी के बाद विलन के रूप में ही काम करना जारी रख सकते हैं। देखा जाए तो रोमन रेंस हील रहकर ही सोलो सिकोआ और उनके खतरनाक फैक्शन से बेहतर तरीके से निपट पाएंगे।

2- रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद कोडी रोड्स के साथ दुश्मनी का अंत कर सकते हैं

Ad

कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में रन का अंत किया था। इस वजह से कईयों का मानना है कि रोमन वापसी के बाद कोडी के साथ राइवलरी आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ मौजूदा समय में रेंस के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं।

देखा जाए तो रोड्स को SummerSlam में सोलो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड करनी है। अफवाहों की माने तो रोमन रेंस इस मैच में दखल देकर सिकोआ को चैंपियन बनने से रोक सकते हैं। संभव है कि अमेरिकन नाईटमेयर इसके बाद रोमन के पास जाकर उनके साथ दुश्मनी खत्म करने की पहल कर सकते हैं। इसके बाद रेंस पुरानी बातें भुलाकर उनके साथ दुश्मनी का अंत कर सकते हैं।

1- WWE Raw में जे उसो और सैमी ज़ेन को खुद लाने के लिए जा सकते हैं रोमन रेंस

Ad

ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस की WWE में जिमी उसो और पॉल हेमन के साथ वापसी हो सकती है। अफवाहों की माने तो रोमन की वापसी के बाद जे उसो और सैमी ज़ेन भी ब्लडलाइन का हिस्सा बन सकते हैं। देखा जाए तो इन दोनों सुपरस्टार्स ने रेंस की वजह से ही ब्लडलाइन को छोड़ने का फैसला किया था।

यह कहना गलत नहीं होगा कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को सोलो सिकोआ के खिलाफ लड़ाई में जे और सैमी की काफी जरूरत पड़ेगी। यही कारण है कि रोमन रेंस वापसी के बाद मेन इवेंट जे और ज़ेन को एक बार फिर अपने फैक्शन का हिस्सा बनाने के लिए खुद Raw में जा सकते हैं। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स रोमन के साथ आने को तैयार होते हैं या नहीं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications