3 चीजें जो Jacob Fatu के WWE में सिंगल्स चैंपियन बनने पर हो सकती हैं 

WWE, Solo Sikoa, Jacob Fatu, Bloodline,
सोलो सिकोआ के WWE में चैंपियन बनने के बाद नए ब्लडलाइन में खड़ी होगी मुसीबत? (Photo: WWE.com)

Things Can Happen If Jacob Fatu Become Singles Champion: जेकब फाटू (Jacob Fatu) WWE में मौजूदा समय में नए ब्लडलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। वो इस फैक्शन में ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के इन्फोर्सर के रूप में काम कर रहे हैं। जेकब एक मौके पर WWE टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। फाटू को काफी स्ट्रॉन्ग बुकिंग दी जा रही है और उनका भविष्य में सिंगल्स टाइटल जीतना भी लगभग तय लग रहा है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि जेकब फाटू के WWE में सिंगल्स चैंपियन बनने पर हो सकती हैं।

Ad

3- WWE में जेकब फाटू के सोलो सिकोआ के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है

Ad

जैसा कि हमने बताया कि जेकब फाटू SmackDown में सोलो सिकोआ के इन्फोर्सर बने हुए हैं। जेकब के मन में सोलो के प्रति काफी इज्जत है। फाटू सोशल मीडिया के जरिए भी सिकोआ की अक्सर प्रशंसा करते रहते हैं। देखा जाए तो ट्राइबल चीफ अभी तक मेन रोस्टर में कोई भी सिंगल्स टाइटल नहीं जीत पाए हैं।

अगर जेकब फाटू उनसे पहले सिंगल्स चैंपियन बनने में कामयाब रहते हैं तो वो खुद को बेहतर समझने लग सकते हैं। यही नहीं, जेकब, सोलो सिकोआ के ऑर्डर को भी मानना बंद कर सकते हैं। इस वजह से इन दोनों सुपरस्टार्स के रिश्ते में खटास आ सकती है। इस स्थिति में नए ब्लडलाइन के टूटने का खतरा बढ़ जाएगा।

2- सोलो सिकोआ WWE में जेकब फाटू को उन्हें टाइटल सौंपने के लिए कह सकते हैं

Ad

जैसा कि हमने बताया कि जेकब फाटू WWE टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। फाटू यह चैंपियनशिप हारे नहीं थे बल्कि सोलो सिकोआ ने उनसे यह टाइटल लेकर टांगा लोआ को सौंप दिया था। याद दिला दें, सोलो ने जेकब को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने से भी रोका था।

सिकोआ शायद फाटू को उनसे आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि जेकब फाटू के सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने के बाद सोलो सिकोआ उनसे टाइटल की मांग कर सकते हैं। इस स्थिति में देखना रोचक होगा कि जेकब अपना टाइटल सोलो को सौंपते हैं या नहीं।

1- जेकब फाटू को WWE में अपने बराबर का दर्जा दे सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ का नया ब्लडलाइन WWE में डॉमिनेंट फैक्शन बन चुका है। इसकी मुख्य वजह जेकब फाटू हैं और उनके आने से सोलो को काफी फायदा हुआ है। अगर जेकब सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहते हैं तो इससे नए ब्लडलाइन को भी मोमेंटम मिलेगा।

संभव है कि सोलो सिकोआ, फाटू के बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए इन्फोर्सर से प्रमोशन करके उन्हें फैक्शन में अपने बराबर का दर्जा दे सकते हैं। इस स्थिति में समोअन वेयरवुल्फ के कैरेक्टर में थोड़ा बदलाव भी किया जा सकता है। वहीं, बराबर का दर्जा मिलने से जेकब फाटू के मन में सोलो सिकोआ के प्रति इज्जत और भी बढ़ सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications