Things Can Happen If Solo Sikoa Out Of Bloodline: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराने का दावा किया था। हालांकि, सोलो यह मुकाबला हार गए थे। इसके वजह से उला फाला रोमन के पास जा चुकी है और अब सिकोआ ट्राइबल चीफ नहीं रहें। इस वजह से पूर्व ट्राइबल चीफ के नए ब्लडलाइन से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में सोलो सिकोआ को नए ब्लडलाइन से बाहर किए जाने की स्थिति में हो सकती हैं।3- सोलो सिकोआ WWE में बेबीफेस टर्न ले सकते हैंसोलो सिकोआ ट्राइबल चीफ बनने के बाद नए ब्लडलाइन की मदद होने के बावजूद भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच समेत कई बड़े मुकाबले हार गए थे। इस वजह से सोलो के साथ-साथ नए ब्लडलाइन को भी काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि हील ग्रुप द्वारा सिकोआ को कमजोर कड़ी बताकर नए ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।इस स्थिति में सोलो सिकोआ अकेले हो जाएंगे और उनका बेबीफेस टर्न देखने को मिल सकता है। इसके बाद सोलो नए ब्लडलाइन के खिलाफ फिउड करने का फैसला कर सकते हैं। फिउड शुरू होने पर देखना रोचक होगा कि सिकोआ खुद के द्वारा तैयार किए गए ग्रुप को टक्कर दे पाते हैं या नहीं।2- जेकब फाटू WWE में नए ब्लडलाइन के लीडर बन सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE में जेकब फाटू ने सोलो सिकोआ के इन्फोर्सर के रूप में अभी तक शानदार काम किया है। देखा जाए तो नए ब्लडलाइन के WWE में दबदबा स्थापित करने का सबसे बड़ा कारण जेकब ही हैं। संभव है कि समोअन वेयरवुल्फ, सोलो के ट्राइबल चीफ पद गंवाने की वजह से उन्हें ग्रुप से बाहर करके इसकी जिम्मेदारी अपने हाथों में ले सकते हैं।यही नहीं, जेकब फाटू नए ब्लडलाइन का लीडर बनने के बाद फैक्शन में कुछ नए मेंबर्स शामिल कर सकते हैं। इसके बाद जेकब वर्ल्ड टाइटल और उला फाला हासिल करने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। इस स्थिति में ब्लडलाइन की कहानी का रोमांच काफी बढ़ जाएगा और जेकब के कैरेक्टर को भी जबरदस्त फायदा होगा।1- सोलो सिकोआ WWE में असली ब्लडलाइन में वापस जाने की कोशिश कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ही वो शख्स हैं जिन्होंने ब्लडलाइन को दो हिस्सों में तोड़ा था। अगर सोलो को नए ब्लडलाइन से बाहर किया जाता है तो उन्हें अपने द्वारा की गई बड़ी गलती का एहसास हो सकता है। इसके बाद सिकोआ भुल सुधारने के लिए रोमन रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज कर सकते हैं।यही नहीं, वो रोमन से उन्हें वापस असली ब्लडलाइन में शामिल करने के लिए कह सकते हैं। हालांकि, इस बात की संभावना काफी कम है कि रेंस और बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स, सोलो सिकोआ को फैक्शन में वापस लेने के लिए तैयार होंगे। इस स्थिति में देखना होगा कि सिकोआ हार मान लेते हैं या असली ब्लडलाइन जॉइन करने की कोशिश जारी रखते हैं।