3 बड़ी चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
जानिए WWE Raw और SmackDown के एपिसोड में क्या-क्या हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Raw And SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam होगा। 3 अगस्त को इसका आयोजन होगा। शो के लाइव प्रसारण में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) में इस प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर शानदार बिल्डअप चल रहा है।

Ad

खैर इस हफ्ते होने वाले Raw और SmackDown के एपिसोड काफी महत्वपूर्ण होंगे। इन दोनों शोज पर सभी की नजरें रहेंगी। WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw और SmackDown के आगामी एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

#3 WWE Raw में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच का ऐलान हो सकता है

Ad

Raw में इस हफ्ते सीएम पंक वापसी करेंगे तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। पिछले हफ्ते एडम पीयर्स ने ड्रू से रेफरी से माफी मांगने के लिए कहा था। मैकइंटायर ने मना कर दिया और पीयर्स ने पंक के साथ उनके मैच का ऐलान नहीं किया। सैथ रॉलिंस ने आकर भी ड्रू के ऊपर अटैक किया था।

इस हफ्ते Raw में SummerSlam के लिए ड्रू और पंक के बीच वन-ऑन-वन मैच का ऐलान हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका सैथ रॉलिंस निभा सकते हैं। ये बड़ा ऐलान भी कंपनी द्वारा किया जा सकता है।

#2 WWE SmackDown में जिमी उसो की वापसी हो सकती है

Ad

पिछले दो हफ्तों से SmackDown में ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स की हालत खराब कर रखी है। कोडी का साथ रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने दिया लेकिन सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन दोनों को भी धराशाई कर दिया। रोड्स के ऊपर इस समय नंबर्स गेम्स भारी पड़ रहा है।

जिमी उसो की वापसी की अटकलें भी अब लगाई जा रही हैं। वो वापस आकर सिकोआ से जरूर बदला लेंगे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जिमी एंट्री कर कोडी रोड्स की मदद कर सकते हैं। यहां से फिर ब्लडलाइन का दबदबा कम हो सकता है।

#1 WWE Raw में रिया रिप्ली और जे उसो की स्टोरी में आ सकता है नया मोड़

Ad

पिछले हफ्ते WWE Raw में रिया और जे के बीच कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलीं जिससे सभी चौंक गए हैं। उसो ने रिया को फोन करने का इशारा किया तो वो थोड़ा मुस्कुराईं। रिप्ली ने इंस्टाग्राम पर एडिट की हुई तस्वीर भी पोस्ट की। जे उनको प्यार भरी आंखों से देख रहे हैं। फोटो से ऐसा लगा कि रिया ने जे के गाल पर किस किया है।

इस हफ्ते Raw के एपिसोड में जे और रिया के बीच लव स्टोरी की शुरूआत हो सकती है। कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं। यहां से फिर डॉमिनिक, रिया और लिव मॉर्गन की स्टोरी में भी कुछ नया मोड़ देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications