3 चीजें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE में Roman Reigns और Solo Sikoa की ब्लडलाइन स्टोरी का लगभग अंत हो गया है

WWE
WWE स्टार रोमन रेंस के पास इस समय उला फाला है (Photo: WWE.com)

Things Hints Bloodline Storyline Almost Over: पिछले कुछ महीनों में WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की असली और सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के बीच तगड़ी राइवलरी देखने को मिली। पिछले साल Survivor Series में ब्लडलाइन WarGames मैच भी हुआ, जिसमें रोमन की टीम ने जीत हासिल की। हाल ही में रोमन और सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबला भी हुआ था। अब इनके बीच मामला थोड़ा ठंडा पड़ गया है। ऐसा लग रहा है कि फिलहाल कंपनी इनकी स्टोरी को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे संकेत मिलते हैं कि रेंस और सिकोआ की ब्लडलाइन स्टोरी का लगभग अंत हो गया है।

Ad

#3 WWE में दोनों ब्लडलाइन के लगभग सभी मेंबर्स मूव ऑन कर गए हैं

Ad

बात करें असली ब्लडलाइन की तो रोमन रेंस की नज़रें अब 2025 के मेंस Royal Rumble मैच पर हैं। वो इस मुकाबले को जीतकर 10 साल का सूखा खत्म करना चाहेंगे। जे उसो भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए Saturday Night's Main Event में गुंथर का सामना करेंगे। सैमी ज़ेन की बुकिंग पर अभी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नई ब्लडलाइन की तरफ से भी जेकब फाटू अब ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना करने वाले हैं। टामा टोंगा का मुकाबला भी एलए नाइट के खिलाफ तय कर दिया गया है। सोलो सिकोआ के प्लान का अभी खुलासा नहीं हुआ है। देखा जाए तो दोनों ब्लडलाइन के लगभग सभी मेंबर्स मूव ऑन कर चुके हैं। इनकी दिशा काफी अलग हो गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि ब्लडलाइन स्टोरी का लगभग अंत हो चुका है।

#2 WWE में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन स्टोरी का मेन पार्ट खत्म हो गया है

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला के लिए जंग थी। इसी के चलते कहानी में दोनों ब्लडलाइन के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इसके अलावा कुछ नया देखने को नहीं मिला।

Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन ने सिकोआ को हराकर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला अपने नाम कर ली है। सवाल ये खड़ा होता है कि कहानी का मेन पार्ट ही खत्म हो गया है तो आगे क्या होगा। अब कोई भी नई स्टोरी निकलने की संभावना बहुत कम है। इससे भी समझा जा सकता है कि ब्लडलाइन की कहानी का अंत हो गया है।

#1 WWE भी अब अन्य चीजों पर फोकस करना चाहता है

Ad

WWE में मौजूदा समय में ब्लडलाइन के अलावा कुछ अन्य बेहतरीन स्टोरीलाइन भी चल रही हैं। कंपनी अब इसे देखते हुए आगे बढ़ने के बारे में आराम से सोच सकती है। आज के जमाने में किसी कहानी को लंबा खींचना ज्यादा नुकसानदायक भी हो सकता है।

WWE के पास अभी कई अन्य परफॉर्मर हैं जो कंपनी को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। कोडी रोड्स, गुंथर, ड्रू मैकइंटायर, केविन ओवेंस और ब्रॉन ब्रेकर जैसे स्टार्स अपने दम पर कुछ भी कर सकते हैं। WWE अब शायद इनके ऊपर फोकस करना चाहता है। वीकली शो में ऐसा दिख भी रहा है कि कंपनी ब्लडलाइन स्टोरी को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications