3 चीजें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE दिग्गज Paul Heyman ने The Rock के लिए Roman Reigns को छोड़ दिया है

WWE
क्या WWE दिग्गज पॉल हेमन ने ले लिया है बड़ा फैसला? (Photo: WWE.com)

Things Hint Paul Heyman Left Roman Reigns For The Rock: जून, 2024 में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर WWE दिग्गज पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी की अटकलें अब तेज हो गई हैं। टीवी पर उनकी अनुपस्थिति से रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ उनका जुड़ाव खत्म हो सकता है। वफादारी को हेमन का मजबूत पक्ष नहीं माना जाता है। ब्लडलाइन की कहानी में नया मोड़ लाने के लिए WWE द्वारा पॉल को द रॉक के साथ भी जोड़ा जा सकता है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ये साइन दिया गया कि WrestleMania XL के बाद से रेंस के संपर्क में हेमन नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे संकेत मिलते हैं कि हेमन ने रॉक के लिए रेंस को छोड़ दिया है।

Ad

#3 WWE दिग्गज Paul Heyman का एक फोन तोड़ दिया गया था

Ad

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस लंबे ब्रेक पर चले गए थे। रेंस की अनुपस्थिति में सोलो सिकोआ ने कार्य संभाला। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की। इसके अलावा उन्होंने पॉल हेमन के फोन को भी तोड़ दिया था, जिससे वो लगातार रेंस के संपर्क में रहते थे।

आप भूल गए होंगे लेकिन पॉल हेमन के पास एक और फोन था जिसके जरिए वो द रॉक को WrestleMania के बारे में अपडेट देते रहते थे। इसलिए इस बात की बहुत संभावना है कि द ग्रेट वन और वाइजमैन ने कभी बात करना बंद नहीं किया। यहां से ये भी पता चलता है कि शायद रॉक के साथ जाने के लिए हेमन ने रेंस को छोड़ दिया हो।

#2 WWE WrestleMania XL के बाद पॉल हेमन की मदद करने के लिए नहीं आए रोमन रेंस

Ad

WrestleMania XL के बाद का सीजन पॉल हेमन के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा था। रोमन रेंस की अनुपस्थिति और नई ब्लडलाइन द्वारा डराए जाने से वो बहुत तनाव में आ गए थे। चीजें इतनी खराब हो गई थीं कि हेमन ने सीएम पंक से मदद मांगी।

इस पीरियड के दौरान पॉल हेमन को रोमन रेंस की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला। ना ही रोमन उनकी मदद करने के लिए आए। अंतत: नई ब्लडलाइन ने उन्हें धराशाई कर दिया। इस वजह से पिछले कुछ महीनों में हेमन को अहसास हुआ होगा कि अब रोमन से दूर जाने और नए सहयोगी को खोजने का समय आ गया है। इस स्थिति में द रॉक ही हैं जिनके पास वो जा सकते हैं।

#1 WWE दिग्गज पॉल हेमन का इतिहास तगड़ा रहा है

Ad

पिछले कुछ सालों में फैंस ने ब्लडलाइन की स्टोरी को सिनेमा नाम दिया है। WWE द्वारा जो दिखाया जा रहा है वो ही फैंस को पसंद आ रहा है। हेमन ने पहले ब्रॉक लैसनर के साथ लंबे समय तक काम किया था। इसके बाद थोड़ा ब्रेक के बाद वो साल 2020 में रोमन रेंस के साथ आए।

हेमन एक बार फिर लंबे ब्रेक पर चले गए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी ऐसा हो सकता है कि हेमन नई शुरूआत करें। वो रोमन रेंस को छोड़कर द रॉक के साथ जा सकते हैं। ऐसा करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। इतिहास को देखते हुए ये संकेत मिलते हैं कि हेमन ने शायद रॉक के साथ जाने के लिए रेंस को छोड़ दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications