Things Must Happen SmackDown: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। इस लिहाज से आने वाले सभी वीकली शोज बहुत महत्वपूर्ण होंगे। SmackDown का इस हफ्ते का शो भी जबरदस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की वापसी भी होने वाली है। उनके अगले कदम पर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में जरूर होनी चाहिए।#3 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को करना चाहिए बड़ा ऐलानWWE Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार के बाद सोलो सिकोआ को बड़ा झटका लगा है। वो अब ट्राइबल चीफ नहीं रहे और उनके हाथ से उला फाला भी चली गई है। पिछले हफ्ते वो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए। इस हफ्ते उनकी वापसी होने वाली है।सिकोआ का आगे के लिए क्या प्लान रहेगा इस पर सभी की नज़रें रहेंगी। उन्हें SmackDown में आगामी रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान करना चाहिए। मुकाबले का हिस्सा रोमन रेंस भी बनने वाले हैं। सिकोआ उन्हें एलिमिनेट कर बदला लेने का दावा भी कर सकते हैं।#2 WWE SmackDown में कोडी रोड्स को करना चाहिए केविन ओवेंस के ऊपर अटैककोडी रोड्स और केविन ओवेंस की राइवलरी इस समय जबरदस्त चल रही है। पिछले हफ्ते केविन ने रोड्स को अपने एक्शन से खूब परेशान किया। दोनों के बीच Royal Rumble 2025 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच होने वाला है।SmackDown में इस हफ्ते कोडी ने केविन के ऊपर हमला कर उन्हें सबक सिखाना चाहिए। देखा जाए तो अभी तक इनकी राइवलरी में ओवेंस का दबदबा ही ज्यादातर रहा है। अब रोड्स को ऊपर उठकर उन्हें जवाब देना चाहिए।#1 WWE SmackDown में एलए नाइट और जेकब फाटू के बीच मैच होना चाहिएSmackDown में इस हफ्ते एलए नाइट और जेकब फाटू के बीच सिंगल्स मैच बनता है। खुद इसकी जिम्मेदारी नाइट ने उठानी चाहिए। उन्हें फाटू को मैच के लिए चुनौती पेश करनी चाहिए। पिछले हफ्ते जेकब ने नाइट का बुरा हाल किया था।नाइट और फाटू के बीच मैच होगा इसे फैंस भी पसंद करेंगे। मेन इवेंट में कंपनी ने इसे बुक करना चाहिए। इससे आगे के लिए भी कुछ नई कहानियां सामने निकल कर आ सकती हैं। मुकाबले में दोनों स्टार्स के तगड़े एक्शन से शो को भी चार चांद लग सकते हैं।