3 बड़ी चीजें जो WWE SmackDown के इस हफ्ते के शो में जरूर होनी चाहिए

WWE
WWE SmackDown में हो सकती हैं बड़ी चीजें (Photo: WWE.com)

Things Must Happen SmackDown This Week: WWE Royal Rumble 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस लिहाज से देखा जाए तो SmackDown का आगामी एपिसोड बहुत महत्वपूर्ण होगा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के अगले कदम पर सभी की नज़रें टिकी हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते कोई बयान नहीं दिया। इसके अलावा शो में कुछ बड़े मुकाबले भी होने वाले हैं। WWE द्वारा एपिसोड को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड के आगामी शो में जरूर होनी चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में एलए नाइट की हार नहीं होनी चाहिए

Ad

एलए नाइट को पिछले कुछ समय से नई ब्लडलाइन ने बहुत परेशान किया है। खासतौर पर जेकब फाटू और टामा टोंगा ने उनकी ज्यादा हालत खराब की है। SmackDown में इस हफ्ते नाइट का मुकाबला टोंगा से होगा। मुकाबले में जबरदस्त बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नाइट को टोंंगा के खिलाफ हार नहीं मिलनी चाहिए। कंपनी ने उन्हें धमाकेदार जीत के लिए बुक करना चाहिए। अगर उन्हें मात मिली तो फिर आगे जाकर उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। वैसे भी मेगास्टार को इस समय एक अच्छी जीत की सख्त जरूरत है।

#2 WWE SmackDown में पॉल हेमन और सोलो सिकोआ का आमना-सामना होना चाहिए

Ad

पॉल हेमन ने सोशल मीडिया के जरिए टीज किया है कि वो इस हफ्ते SmackDown में आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर सोलो सिकोआ को भी उनके सामने आना चाहिए। दोनों का आमना-सामना होगा तो मजा आएगा। वैसे भी Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में हार के बाद से सिकोआ के लिए अभी तक चीजें कुछ अच्छी नहीं रही हैं।

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो में फैंस ने सिकोआ को कुछ बोलने नहीं दिया। सोलो बिना कुछ कहे चले गए। जेकब फाटू के चेहरे पर इससे थोड़ा नाराजगी देखने को मिली। कहा जा रहा है कि वो बहुत जल्द सोलो के ऊपर टर्न ले सकते हैं। इस हफ्ते सिकोआ और हेमन के बीच बातचीत होगी तो फिर वहां से आगे के लिए कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं।

#1 WWE SmackDown में टिफनी स्ट्रैटन को मिलना चाहिए नया प्रतिद्वंदी

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते बेली के खिलाफ टिफनी स्ट्रैटन ने अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच देखने को मिला था। WWE ने इस हफ्ते अब टिफनी को कोई नया प्रतिद्वंदी देना चाहिए।

कुछ समय से देखा जा रहा है कि WWE द्वारा चीजों को रिपीट किया जा रहा है। खासतौर पर मौजूदा चैंपियंस की बुकिंग में थोड़ा गड़बड़ी नज़र आ रही है। ऐसा अब टिफनी के साथ नहीं करना चाहिए। SmackDown में उन्हें अब किसी मजबूत प्रतिद्वंदी के साथ खास स्टोरीलाइन में बुक करना चाहिए। जिसका फायदा आगे जाकर उन्हें मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications