3 चीजें जो WWE में Roman Reigns के बेबीफेस गिमिक पर सही नहीं लगती हैं

WWE दिग्गज रोमन रेंस के किरदार में कई गलतियां हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस के किरदार में कई गलतियां हैं (Photo: WWE.com)

Wrong Things in Roman Reigns as Babyface: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जब से समरस्लैम (SummerSlam 2024) के दौरान वापसी की है, वह तब से ही बेबीफेस किरदार कर रहे हैं। इस रोल के दौरान फैंस को बेहद अच्छा लग रहा है, लेकिन सबकुछ सही नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई चीजें आज भी नहीं बदली हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जो WWE में रोमन रेंस के बेबीफेस गिमिक पर सही नहीं लगती हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस अब भी WWE में पार्ट टाइम ही काम कर रहे हैं

Ad

ब्रॉक लैसनर और लोगन पॉल के नाम का जिक्र अक्सर ऐसे रेसलर्स के रूप में होता है, जो कि बेहद कम बार ही टीवी पर नजर आते हैं। इसको अलग शब्दों में पार्ट टाइम कहा जाता है। रोमन रेंस जब एक हील थे, वह तब भी पार्ट टाइम ही काम करते थे और अब बेबीफेस किरदार में भी यही सिलसिला जारी है। रोमन रेंस को आखिरी बार फैंस ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराते हुए देखा था। वह उसके बाद से किसी भी शो में नजर नहीं आए हैं। यह सही नहीं लगता है और इसको बदलना चाहिए।

#2 सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस से ज्यादा बड़े हील बन गए हैं

Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania XL के बाद टीवी से दूरी बना ली थी। वह इसके बाद सीधे SummerSlam 2024 में वापसी करते हुए नजर आए थे। इस समय के दौरान सोलो सिकोआ ने द ब्लडलाइन की कमान संभाली और ग्रुप को और बड़ा तथा बेहतर बनाया। उन्होंने हर रेसलर को नुकसान पहुंचाया और साथ में जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ जैसे रेसलर्स को भी साथ जोड़ा। स्ट्रीट चैंपियन ने अपने किरदार को इतना बखूबी निभाया कि वह रोमन रेंस से बड़े हील बन गए। उनको देखकर किसी की भी हालत बिगड़ सकती है। अब यह बात सही नहीं है कि उनके काम का फायदा असली ट्राइबल चीफ उठा लें।

#1 रोमन रेंस ने WWE में सैमी ज़ेन और जे उसो से माफी नहीं मांगी है

youtube-cover

रोमन रेंस ने वापसी के बाद जब अपनी द ब्लडलाइन को फिर से बनाना चाहा, तो सैमी ज़ेन ने उनसे जे उसो से माफी मांगने के लिए कहा। असली ट्राइबल चीफ ने ऐसा नहीं किया लेकिन फिर भी एक मकसद के लिए सभी साथ आ गए। यह भले ही सही है लेकिन इसके चलते यह बात क्लियर है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने अब भी अपने घमंड को नहीं छोड़ा है। यह बात उनके किरदार में अब भी नजर आती है, जिसकी झलक हमें Survivor Series WarGames 2024 के दौरान देखने को मिली थी। अब एक बेबीफेस किरदार को गलतियां मानकर माफी मांगनी चाहिए लेकिन समोअन रेसलर ने ऐसा नहीं किया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications