3 बड़ी चीजें जो रोमन रेंस इस हफ्ते WWE SmackDown में आने के बाद कर सकते हैं

wwe
WWE SmackDown में रोमन रेंस का क्या होगा अगला कदम? (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do This Week SmackDown: WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने समर की सबसे बड़ी पार्टी में आकर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते SmackDown में आकर रेंस ने सोलो और उनके साथियों का हाल बेहाल कर दिया।

Ad

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में भी रोमन रेंस का जलवा देखने को मिलेगा। कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि वो शो में मौजूद रहेंगे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में चर्चा करेंगे जो इस बार SmackDown में आकर रोमन कर सकते हैं।

#3 क्या WWE Bash in Berlin 2024 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मुकाबला?

Ad

WWE Bash in Berlin 2024 का आयोजन 31 अगस्त को होगा। रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को बता दिया है कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं। अब इनकी राइवलरी ने रफ्तार भी पकड़ ली है। फैंस दोनों के बीच Bash in Berlin 2024 में मैच की उम्मीद कर रहे हैं।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस आकर आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच के लिए सोलो सिकोआ को चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर जर्मनी में रेंस का धमाल देखने के लिए फैंस उत्सुक हो जाएंगे।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस प्रोमो दे सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने वापसी के बाद इस बार एक अनोखी चीज की है। वो सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन को जुबान से नहीं बल्कि एक्शन से सबक सिखा रहे हैं। उन्होंने फैंस को संबोधित तक नहीं किया है। इस बात से सभी हैरान हैं।

इस हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस आकर अपने पुराने अंदाज में ही प्रोमो दे सकते हैं। फैंस उनके मुंह से कई चीजें सुनना चाहते हैं। उनके द्वारा रिंग में दिखाए गए एक्शन से कंपनी को बहुत फायदा हुआ है। सोचिए अगर वो अपनी बात सामने रखेंगे तो क्या होगा?

#1 क्या WWE दिग्गज पॉल हेमन की होगी वापसी?

Ad

28 जून, 2024 के बाद से अभी तक WWE टीवी पर पॉल हेमन नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। SummerSlam 2024 के दौरान बैकस्टेज वो रोमन रेंस के साथ दिखे थे।

SmackDown में इस हफ्ते पॉल हेमन की वापसी का ऐलान कर रोमन रेंस सभी को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। रेंस अगर ये काम करेंगे तो फिर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। WWE यूनिवर्स दोनों को रिंग में साथ में देखना चाहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications