3 धमाकेदार चीजें जो Roman Reigns इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में कर सकते हैं

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस कुछ मजेदार चीजें कर सकते हैं (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do This Week SmackDown: WWE Survivor Series 2024 में ब्लडलाइन WarGames मैच होने वाला है। इसका तगड़ा बिल्डअप मौजूदा समय में चल रहा है। सोलो सिकोआ को अपनी टीम में ब्रॉन्सन रीड के रूप में 5वां सदस्य मिल गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और उनके साथी अभी भी तलाश में हैं। आए दिन रेंस की चिंता बढ़ रही है। Survivor Series के लिहाज से SmackDown का आगामी एपिसोड बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। असली ट्राइबल चीफ कुछ बड़ी चीजें करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 धमाकेदार चीजों के बारे में बात करेंगे जो रोमन ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE SmackDown में पिछले हफ्ते हुए अटैक का बदला लेंगे रोमन रेंस?

Ad

रोमन रेंस, द उसोज़ और सैमी ज़ेन के लिए पिछले हफ्ते का शो कुछ खास नहीं रहा था। शुरूआत में असली ब्लडलाइन का दबदबा सोलो सिकोआ और उनके साथियों के ऊपर दिखा था लेकिन बाद में सब गड़बड़ हो गया।

ब्रॉन्सन रीड ने अचानक आकर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर दिया था। इसके बाद पूरा पासा ही पलट गया और बाजी नई ब्लडलाइन के पास चली गई। रोमन के ऊपर इतना तगड़ा अटैक हुआ कि रिंग में वो बेबस नज़र आए। अब इस हफ्ते रोमन बदला ले सकते हैं। वो अपने साथियों के साथ मिलकर नई ब्लडलाइन को सबक सिखा सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में पॉल हेमन को दोबारा कॉल कर सकते हैं रोमन रेंस

Ad

पिछले हफ्ते SmackDown के अंत में एक मजेदार चीज देखने को मिली थी। बैकस्टेज रोमन रेंस काफी चिंता में थे। इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन को कॉल किया और उस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। हालांकि, ये चीज ज्यादा देर तक नहीं रह पाई। हेमन का नंबर सर्विस से बाहर था।

रोमन के चेहरे के हाव-भाव इसके बाद बदल गए थे। खैर इस हफ्ते अब रेंस फिर से ये कदम उठा सकते हैं। वो हेमन को दोबारा कॉल कर उनसे बात करने की कोशिश कर सकते हैं। वहां से फिर स्टोरी में कोई नया मोड़ देखने को मिल सकता है।

#1 सैथ रॉलिंस को लेकर WWE दिग्गज रोमन रेंस उठा सकते हैं बड़ा कदम

Ad

पिछले दो हफ्तों से Raw में सैथ रॉलिंस से द उसोज़ और सैमी ज़ेन बात कर रहे हैं। सभी उन्हें असली ब्लडलाइन में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। रॉलिंस ने लगातार इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वो रेंस का साथ किसी भी स्थिति में नहीं देंगे।

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन के सामने ये बात सैमी और उसोज़ रख सकते हैं। इसके बाद रोमन कह सकते हैं कि अब वो खुद रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड में रॉलिंस से बात करने जाएंगे। ऐसा हुआ तो फिर स्टोरी में मजा आ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications