3 चीजें जो Roman Reigns-Jimmy Uso अपने WWE Bad Blood में रीयूनियन के बाद कर सकते हैं

WWE में रोमन रेंस का अपना दबदबा है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस और जिमी उसो साथ आ गए हैं (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns & Jimmy Uso Can Do: कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE Bad Blood 2024 में एक टैग टीम मैच में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से मैच लड़ा था। इसके दौरान जिमी उसो ने वापसी की थी। मैच के अंत के बाद रोमन और जिमी गले मिले थे, जिसको फैंस से खासा प्यार मिला था। अब यह दोनों जब साथ आ गए हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वह तीन चीजें, जो रोमन रेंस और जिमी उसो अपने WWE Bad Blood 2024 में रीयूनियन के बाद कर सकते हैं।

Ad

#3 पॉल हेमन WWE में रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं और रिकिशी की एंट्री हो सकती है

youtube-cover
Ad

जिमी उसो ही वह सुपरस्टार नहीं थे, जिन्होंने WWE Bad Blood 2024 में वापसी की थी। द रॉक भी मेन इवेंट मैच के बाद वापस आए थे। रोमन के वाइजमैन पॉल हेमन जून के बाद से ही WWE से दूर हैं। वह आने वाले समय में वापस आकर रोमन को धोखा दे सकते हैं। इससे जिमी उसो के पिता और दिग्गज रिकिशी को ब्लडलाइन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है।

वह पहले भी ब्लडलाइन का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वैसे जिस तरह से रॉक ने Bad Blood 2024 के अंत में इशारा किया, उससे ऐसा लगता है कि वह ही सोलो सिकोआ के ग्रुप को लीड कर रहे हैं। अब देखना होगा कि Survivor Series WarGames 2024 में क्या होता है।

#2 WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का प्रयास कर सकते हैं रोमन रेंस और जिमी उसो

Ad

सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के मेंबर्स टामा टोंगा और टांगा लोआ इस समय WWE टैग टीम चैंपियन हैं। रोमन रेंस और जिमी उसो अब उनसे यह चैंपियनशिप जीतने का प्रयास कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो उससे सोलो सिकोआ की ताकत और उनके प्रभाव पर असर पड़ेगा।

रोमन रेंस और जिमी उसो यही चाहेंगे कि वह किसी भी तरह से सोलो और उनके ग्रुप को कमजोर कर पाएं। वैसे भी जिमी को 12 अप्रैल 2024 और रोमन को 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में अपने ऊपर हमले का बदला लेना है और टाइटल जीतना उस कड़ी में पहला कदम हो सकता है।

#1 रोमन रेंस और जिमी उसो WWE Raw में जे उसो और सैमी ज़ेन से माफी मांग सकते हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ आने के कारण ही SummerSlam 2023 में जे उसो अपना ट्राइबल कॉम्बैट अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हार गए थे। इसके बाद से वह द ब्लडलाइन से दूर हो गए थे।

Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस पर स्टील चेयर से हमला कर दिया था और बाद में वह भी ब्लडलाइन से दूर हो गए थे। जे और सैमी का रोमन और जिमी के साथ एक इतिहास है और अपने काम की माफी मांगने के लिए असली ट्राइबल चीफ तथा उनके साथ पूर्व टैग टीम चैंपियन Raw में नजर आ सकते हैं। इसे स्टोरी मजेदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications