3 चीजें जो Roman Reigns ने Crown Jewel से पहले WWE SmackDown के अंतिम एपिसोड में जरूर करनी चाहिए

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस मचा सकते हैं बवाल (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Should Do SmackDown: WWE Crown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इससे पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड शानदार होने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने कुछ बड़ा सरप्राइज देने का प्लान जरूर बनाया होगा। बड़ी बात ये है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो में नज़र आएंगे। वो एंट्री करेंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। ब्लडलाइन की स्टोरी आगे बढ़ेगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के आगामी एपिसोड में रोमन को जरूर करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जे उसो और जिमी उसो को गले लगाना चाहिए

Ad

द उसोज़ का रीयूनियन हो गया है। दोनों अब एक-दूसरे से खुश हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे और जिमी ने नई ब्लडलाइन की हालत भी खराब की। जिमी लगातार जे को रोमन रेंस के प्रति मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

SmackDown के आगामी एपिसोड में अब रोमन रेंस ने सारे शिकवे दूर कर जे उसो को गले लगाना चाहिए और साथ मिलकर काम करने के बारे में बात करनी चाहिए। रोमन ने जिमी के लिए भी अपना प्यार दिखाकर उन्हें गले लगाना चाहिए। ये पल देखकर जरूर फैंस खुश हो जाएंगे।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस ने नई ब्लडलाइन का बुरा हाल करना चाहिए

Ad

देखा जाए तो Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद सोलो सिकोआ और उनके साथी रोमन रेंस-जिमी उसो के ऊपर हावी रहे हैं। लास्ट टाइम भी जब रेंस ब्लू ब्रांड में आए थे तब उनकी हालत ब्लडलाइन ने खराब की थी। वो रिंग में बेबस नज़र आए।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस ने ब्लडलाइन का हाल बुरा करना चाहिए। सोलो सिकोआ और उनके साथियों को धराशाई कर Crown Jewel 2024 के लिए खास संदेश देना चाहिए। इससे सऊदी अरब में होने वाले सिक्स-मैन टैग टीम मैच को लेकर भी फैंस ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में होने वाले मैच को लेकर अपनी बात रखनी चाहिए

Ad

WWE Crown Jewel 2024 में बहुत बड़ा मुकाबला होने वाला है। रोमन रेंस और उसोज़ की टक्कर सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से होगी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड के बाद इस मुकाबले का ऐलान किया गया।

रोमन रेंस को SmackDown के एपिसोड में अपने आगामी मुकाबले को लेकर बात रखनी चाहिए। उन्हें द उसोज़ के साथ बिताए गए पुराने पलों को याद करना चाहिए। साथ ही साथ रोमन को Crown Jewel में ब्लडलाइन को सबक सिखाने और हराने का दावा करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications